विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2025

1 करोड़ की कार में बैठ अपना ही गाना गुनगुनाती नजर आई मोनालिसा, एक्टर के साथ बैठ यूं दिखाया टशन

सोशल मीडिया पर इन दिनों मोनालिसा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक चमचमाती 1 करोड़ की कार में बैठकर गाना गुनगुनाती नजर आ रही हैं.

1 करोड़ की कार में बैठ अपना ही गाना गुनगुनाती नजर आई मोनालिसा, एक्टर के साथ बैठ यूं दिखाया टशन
मोनालिसा की 'सादगी' ने फिर जीत लिया दिल, वीडियो हुआ वायरल

Viral Girl Monalisa: सादगी वो खूबसूरती होती है जिसे ना सजावट चाहिए, ना स्टाइलिश कपड़े और ना ही दिखावे का सहारा. यही बात एक बार फिर साबित कर दी है मध्यप्रदेश की वायरल गर्ल मोनालिसा ने, जो कुछ समय पहले महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई थीं. उनकी मासूम आंखों और शांत चेहरे ने तो सोशल मीडिया पर जैसे जादू कर दिया था. अब मोनालिसा का वही भोला अंदाज फिर छा गया है. वो भी एक म्यूजिक वीडियो के जरिए.

मोनालिसा का डेब्यू गाना 'सादगी' हुआ रिलीज (Monalisa in Car Video)

हाल ही में यूट्यूब पर मोनालिसा का पहला गाना 'सादगी' रिलीज हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी खूबसूरती, सादगी और नैचुरल एक्सप्रेशन से एक बार फिर दिल जीत लिया है. गाने में मोनालिसा के साथ नजर आ रहे हैं उत्कर्ष, जो खुद एक फ्रेश फेस हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री हर फ्रेम में झलकती है. इस गाने में ना कोई तड़क-भड़क है, ना ही दिखावे की चमक, बस एक शांत, सुंदर प्रेम कहानी जो सीधे दिल से निकलती है.

यहां देखें वीडियो

1 करोड़ की कार में बैठकर गाया 'सादगी' (Monalisa Saadgi Song)

गाने की रिलीज के बाद मोनालिसा और उत्कर्ष एक चमचमाती 1 करोड़ की कार में नजर आए. कार की खिड़की से झांकती मोनालिसा, अपने ही गाने 'सादगी' को गुनगुना रही थीं. साथ में उत्कर्ष भी मुस्कुराते हुए सुर में सुर मिला रहे थे. यह पल किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा था, लेकिन खास बात ये थी कि ये रील नहीं, रियल लाइफ मोमेंट था, जिसने सबका और ध्यान खींच लिया. 

सोशल मीडिया पर वायरल, मिल रही तारीफ (Monalisa Bhosle Video)

वीडियो को Monalisa Bhosle नाम के X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से शेयर किया गया है. कुछ ही घंटों में इसे लाखों बार देखा जा चुका है. सोशल मीडिया पर लोग मोनालिसा की तारीफ करते नहीं थक रहे. एक यूजर ने लिखा, वक्त आने पर भोली-भाली लड़की भी समझदार हो गई है. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, सादगी ही असली खूबसूरती है. मजा आ गया. एक अन्य यूजर का कमेंट दिल को छूने वाला था, जो इंसान सफलता में भी अपनी सच्चाई न भूले, उसे कोई नहीं गिरा सकता. मोनालिसा की यह नई शुरुआत बताती है कि स्टार बनने के लिए स्टारडम नहीं, बस सच्चाई और सादगी चाहिए.

ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Girl Monalisa, Monalisa Saadgi Song, Monalisa Bhosle Video, Saadgi YouTube Song, Simple Girl Viral Video, Monalisa Latest News, Monalisa First Song, Monalisa In Car Video, Indian Viral Star, Saadgi Viral Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com