बीते कुछ दिनों (31 मार्च) पहले देश-विदेश के मुस्लिम समुदाय ने अपना सबसे बड़ा त्यौहार ईद पूरी धूमधाम से मनाया. ईद सेलिब्रेशन को देश-विदेश की मीडिया में भी अच्छी कवरेज मिली. इसी बीच ईद की मुबारकबाद देती एक महिला रिपोर्टर का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रही महिला रिपोर्टर पास खड़े एक बच्चे को अचानक से थप्पड़ जड़ देती है, जिस वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी बज क्रिएट कर रहा है. नेटिजन्स इस वायरल वीडियो पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं. कुछ मजे ले रहे हैं तो वहीं कुछ महिला रिपोर्टर की इस हरकत के पीछे का कारण जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं.
रिपोर्टर ने लड़के को जड़ा थप्पड़
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन दिनों एक महिला रिपोर्टर का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक रिपोर्टर लोगों के बीच खड़े होकर ईद की मुबारकबाद देते हुए रिपोर्टिंग करती हुई नजर आ रही है. रिपोर्टर कैमरे की तरफ देख कर बोल रही होती है और फिर अचानक से पास खड़े एक छोटे लड़के के गाल पर थप्पड़ जमा देती है. थप्पड़ के बाद कैमरा नीचे की तरफ पैन हो जाता है जिस वजह से आगे क्या हुआ यह दिखाई नहीं देता है. एक्स पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 31, 2025
वायरल हुआ वीडियो
लड़के को थप्पड़ जड़ती महिला रिपोर्टर का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग वायरल वीडियो को देख कर मौज काट रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग महिला रिपोर्टर के इस एक्शन के पीछे का कारण जानना चाहते हैं. एक्स पर इस वीडियो को अब तक 87.8 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. करीब 2 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "नो बकवास सीधा चमाट." दूसरे यूजर ने लिखा, "उसको क्यों तोड़ा मोहतरमा." एक अन्य यूजर ने लिखा, "दीदी से मिली ईदी."
ये भी पढ़ें :- गुड़ को संस्कृत में क्या कहते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं