विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

ऑस्ट्रेलिया ने उड़ाया खुद का मजाक, बॉल टैंपरिंग पर बनाया फनी वीडियो, देखें

केपटाउन टेस्ट में हुए बॉल टैंपरिंग मामले में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और ओपनर कैमरन बैनक्राफ्ट को दोषी पाया है.

ऑस्ट्रेलिया ने उड़ाया खुद का मजाक, बॉल टैंपरिंग पर बनाया फनी वीडियो, देखें
सोशल मीडिया पर उड़ा ऑस्ट्रेलियन टीम का मजाक.
  • सोशल मीडिया पर उड़ा ऑस्ट्रेलियन टीम का मजाक.
  • बेन एंड लियाम ने ऐसा वीडियो बनाया है.
  • केविन पीटरसन ने इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया है.
नई दिल्ली: केपटाउन टेस्ट में हुए बॉल टैंपरिंग मामले में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और ओपनर कैमरन बैनक्राफ्ट को दोषी पाया है. आईसीसी ने कप्तान स्मिथ पर एक टेस्ट मैच का बैन और 100% मैच फीस का जुर्माना लगाया है. वहीं, ओपनर कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर मैच फीस का 75% का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही बैनक्रॉफ्ट को 3 डिमेरिट अंक भी दिए गए.

इस कैमरामैन ने पकड़ी थी ऑस्ट्रेलिया की 'टैंपरिंग', सहवाग बोले- गौर से देखिए इस शख्स को जिसने...

उन पर आईसीसी की आचार संहिता के लेवल दो के उल्लंघन का आरोप था. इस घटना के बाद क्रिकेट जगत में ऑस्ट्रेलिया की काफी किरकिरी हो रही है. अब ऑस्ट्रेलिया ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर हर कोई हैरान है. बेन एंड लियाम ने ऐसा वीडियो बनाया है जिसको देख हर कोई ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स का मजाक उड़ा रहा है. ये वीडियो पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने वीडियो पोस्ट किया है. जो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में खिलाड़ियों का मजाक उड़ाते हुए रैप गाना गाया गया है. जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. पीटरसन ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ऑस्ट्रेलिया ने खुद का ही मजाक उड़ा दिया. 

बॉल टेम्‍परिंग विवाद के बाद ऑस्‍ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान को दिए गए यह निर्देश...

देखें वीडियो-



क्या हुआ था
अंपायर निजेल लांग और रिचर्ड इलिंगवर्थ ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के 43वें ओवर के दौरान बैनक्राफ्ट से बात की. कवर पर क्षेत्ररक्षण करते समय उनके हाथ में कोई चीज देखी गई जिसके बाद अंपायरों ने उनसे बात की. अंपायरों के पास जाने से पहले बैनक्राफ्ट को अपने अंत:वस्त्र में छोटी सी पीली चीज रखते हुए देखा गया. जब अंपायर उनसे बात करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने पैंट की जेब में हाथ डालकर दिखाया और यह भिन्न वस्तु थे. वह धूप के चश्मे को साफ करने के लिए मुलायम कपड़े जैसा लग रहा था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australian Cricket Team, Ball Tampering, Steve Smith, Cameron Bancroft
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com