बोर्ड एग्जाम हो या कोई प्रतियोगी परीक्षा स्टूडेंट के लिए घर-बाहर एक जैसा तनाव का माहौल हो जाता है. घर, परिवार, दोस्त, रिश्तेदार, ट्यूशन, स्कूल हर जगह बस परीक्षा की तैयारी के बारे में ही सवाल होने लगता है. लोगों से बिन मांगी सलाह मिलने लगती है. रिजल्ट की चिंता सताने लगती है. इसके अलावा परीक्षा में जवाब लिखने को लेकर तैयारी का दबाव बढ़ जाता है. साथ ही, यह डर भी होता है कि कॉपी चेक करते वक्त पता नहीं टीचर किस बात पर नंबर काट ले. ऐसे में कोई टॉपर की आंसर शीट (Answer Sheet) दिख जाए तो उससे सीखने के सौ मौके मिलते हैं. हालांकि, कई बच्चों को इससे कॉम्पलेक्स भी हो जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक टॉपर स्टूडेंट की आंसर शीट का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक टीचर कॉपी को दिखाते हुए बताता है कि इसमें नंबर काटने का कोई स्कोप नहीं है. टीचर दूसरे स्टूडेंट्स से इसे देखकर सही तरीके से आंसर लिखना सीखने की नसीहत भी देते हैं.
वायरल वीडियो को देखकर सभी यूजर्स खुश और हैरान
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर राहुल 99 किमी अकाउंट से पोस्ट वीडियो में दिख रहा है कि स्टूडेंट ने कितने बेहतर तरीके से सभी सवालों का जवाब लिखा है. वायरल वीडियो को देखकर सभी यूजर्स खुश और हैरान हो गए. व्यूअर्स के मुताबिक, जो स्टूडेंट यह जानना चाहते हैं कि आंसर कैसे लिखे कि टीचर एक भी मार्क्स नहीं काट सके, उनके लिए यह वीडियो काफी मोटिवेशनल साबित हो सकता है.
यहां देखें वीडियो :
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कॉपी में कहीं भी ओवर राइटिंग या क्रॉस के निशान नहीं
वायरल वीडियो क्लिप में साफ दिख रहा है कि स्टूडेंट ने अपने जवाब में बेहद सफाई से काले इंक से हैडिंग देकर उसे अंडरलाइन किया हुआ है. फिर उसके नीचे ब्लू इंक से विस्तार से जवाब लिखा था. कॉपी में कहीं भी कोई ओवर राइटिंग या क्रॉस वगैरह नहीं थी. बहुत सुंदर और साफ हैंड राइटिंग में सभी जवाब लिखे गए थे. कॉपी जांच करने वाला टीचर इसको देखकर कंफ्यूज हो गए कि इस स्टूडेंट के नंबर काटे तो कैसे.
लड़कियां ही कॉपी को इतने अच्छे से सजाकर लिखती हैं
वायरल वीडियो को लाखों लोगों ने देखा, पसंद किया और शेयर किया है. वहीं, हजारों यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है. कुछ यूजर्स ने कमेंट में टॉपर के स्कूल और बोर्ड की जानकारी मांगी है. वहीं, कई यूजर्स ने इसे सौ में सौ मार्क्स लाने वाली आंसर शीट करार दिया. एक यूजर ने कहा, ' जरूर ये किसी छात्रा की आंसर शीट है. क्योंकि लड़कियां ही कॉपी को इतने अच्छे से सजाकर लिखती हैं. '
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं