विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2019

भारत के इन 5 राज्यों में हैं सबसे ज्यादा 'शराबी', दिल्ली और मुंबई नही है इस लिस्ट में शामिल

राष्ट्रीय स्तर पर जिन अन्य नशीले पदार्थों का इस्तेमाल होता है उसमें सबसे अधिक 1.14 फीसदी लोग हेरोइन का इस्तेमाल करते हैं. इसके बाद एक प्रतिशत से कुछ कम लोग नशीली दवाइयों का सेवन करते हैं जबकि आधा फीसदी से कुछ अधिक लोग अफीम खाते हैं.

भारत के इन 5 राज्यों में हैं सबसे ज्यादा 'शराबी', दिल्ली और मुंबई नही है इस लिस्ट में शामिल
भारत में 16 करोड़ लोग शराब पीते हैं : सर्वेक्षण 
नयी दिल्ली:

सरकार की ओर से कराए गए एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार 10 से 75 साल के आयु वर्ग के 14.6 प्रतिशत लोग (16 करोड़) शराब पीते हैं और छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, पंजाब, अरूणाचल प्रदेश तथा गोवा में शराब का सर्वाधिक इस्तेमाल होता है. 

सर्वेक्षण में यह पता चला है कि शराब के बाद देश भर में भांग और अन्य नशीले पदार्थों का सर्वाधिक इस्तेमाल होता है. शराब पर निर्भर लोगों में से 38 में से एक ने किसी न किसी उपचार की सूचना दी, जबकि 180 में से एक ने रोगी के तौर पर या अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी. 

उत्तराखंड : तेरहवीं में पिलाई गई कच्ची शराब, 16 की मौत; सात गंभीर

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर यह सर्वेक्षण किया. यह सर्वेक्षण सभी 36 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में किया गया. इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर 186 जिलों के 2,00,111 घरों से संपर्क किया गया और चार लाख 73 हजार 569 लोगों से इस बारे में बातचीत की गई. पिछले 12 महीनों में लगभग 2.8 फीसदी (लगभग तीन करोड एक लाख) लोगों ने भांग या उसके अन्य उत्पादों का इस्तेमाल किया.

खाने के लिए चिकन खरीदकर लाया पिता, बेटा खा गया पूरा, खाली प्लेट देख दी ये खौफनाक सजा

राष्ट्रीय स्तर पर जिन अन्य नशीले पदार्थों का इस्तेमाल होता है उसमें सबसे अधिक 1.14 फीसदी लोग हेरोइन का इस्तेमाल करते हैं. इसके बाद एक प्रतिशत से कुछ कम लोग नशीली दवाइयों का सेवन करते हैं जबकि आधा फीसदी से कुछ अधिक लोग अफीम खाते हैं.

इनपुट - आईएएनएस

VIDEO: शराब की बिक्री बढ़ाने का प्रयास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alcohol, Alcohol India, Alcohol Consumption India, Top Five Indian States In Alcohol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com