विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2019

शॉपिंग मॉल के अंदर घूमता नजर आया तेंदुआ, ऐसे लगाई सीढ़ियों से छलांग, देखें CCTV Video

महाराष्ट्र के ठाणे में ऐसा हादसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. ठाणे के शॉपिंग मॉल में तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया.

Also Read in
शॉपिंग मॉल के अंदर घूमता नजर आया तेंदुआ, ऐसे लगाई सीढ़ियों से छलांग, देखें CCTV Video
शॉपिंग मॉल के अंदर घूमता नजर आया तेंदुआ.
  • शॉपिंग मॉल के अंदर घूमता नजर आया तेंदुआ.
  • सोशल मीडिया पर CCTV फुटेज वायरल हो रहा है.
  • ठाणे के कोरम मॉल में तेंदुआ घुसा.

महाराष्ट्र (Maharatra) के ठाणे (Thane) में ऐसा हादसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. ठाणे के शॉपिंग मॉल कोरम मॉल (Korum Mall) में तेंदुए (Leopard) के घुसने से हड़कंप मच गया. ठाणे (Thane) के कोरम मॉल (Korum Mall) में तेंदुआ घुसा और घूमने लगा. उसे मॉल में घूमते और सीढ़ियों पर चढ़ते देखा गया. तेंदुए का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो सुबह करीब 5.30 बजे का बताया जा रहा है. CCTV वायरल होने के बाद फॉरेस्ट ऑफिसर और पुलिस बल उसे पकड़ने के लिए पहुंचा. 

CM के घर के पास दिखा तेंदुआ, लोगों ने देखा तो फैली दहशत, वायरल हुआ VIDEO

सीनियर पुलिस इस्पेक्टर प्रदीप गिरिधर ने कहा- तेंदुए को होटल सतकार के बेसमेंट में देखा गया है. उसको पकड़ने की कोशिशें जारी है. फॉरेस्ट रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. सबसे पहले मॉल के बाहर से निकल रहे लोगों ने तेंदुए को देखा और पुलिस को बुला लिया. उस वक्त वो मॉल के पार्किंग में घूम रहा था. पुलिस ने बताया कि तेंदुआ दीवार फांदकर भागकर मॉल में घुस गया. 

कुत्ते का शिकार करने आया था भूखा तेंदुआ, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखकर आ जाएगी हंसी, देखें VIDEO

देखें VIDEO:

 

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ मॉल में घूम रहा है और सीढ़ियों से लंबी-लंबी छलांग लगाकर ऊपर की तरफ जा रहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ देर बाद मॉल में घूमने के बाद लोगों ने उसे पास के ही एक होटल के बेसमेंट में दिखा. ठाणे में तेंदुए के आने से लोग घबराए हुए हैं और दहशत में हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Korum Mall, Leopard In Thane, Leopard In Korum Mall, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com