Mantro Ki Shakti IPS Viral Tweet: जंगल के अपने कुछ नियम कानून होते हैं, जिनके टूटने पर अक्सर कुछ हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आती हैं. सोशल मीडिया पर यूं तो जंगल सफारी के तमाम वीडियोज आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें से कुछ में जंगली जानवरों का शरारत भरा अंदाज दिल जीत लेता है, तो कुछ वीडियोज में इनके गुस्से को देख लोगों के डर के मारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें एक गुस्से से तिलमिलाता हाथी टूरिस्टों से भरे वाहन पर हमला बोलता नजर आ रहा है, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि, जिसे देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.
यहां देखें वीडियो
😜
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) March 26, 2023
When a car full of #Brahmins meet a wild #Elephant 😄😄
😜@susantananda3 @ParveenKaswan @SudhaRamenIFS @hvgoenka pic.twitter.com/75lQQuVOWE
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक वाहन पर सवार कुछ टूरिस्ट जंगल की यात्रा कर रहे होते हैं. इसी बीच उन पर एक जंगली हाथी की नजर पड़ जाती है, जिसे सामने देख टूरिस्ट से भरा वाहन रुक जाता है. लोगों को लगता है कि, हाथी के निकलते ही गाड़ी आगे बढ़ा ली जाएगी, लेकिन तभी हाथी तेजी से वाहन की ओर बढ़ने लगता है, जिसे देखकर कुछ लोग घबरा जाते हैं, तो कुछ हाथी को केले देने की बाद कहते सुनाई देते हैं. वहीं कुछ टूरिस्ट भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना करते हुए मंत्रों का जाप करने लगते हैं. इस बीच हाथी वाहन से धीरे-धीरे दूर होता नजर आता है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को IPS अधिकारी रुपिन शर्मा (IPS Rupin Sharma) ने अपने हैंडल से शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'जब ब्राह्मणों से भरी कार के सामने एक जंगली हाथी आ जाए.' इस वीडियो को अब तक 73 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि एक हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. इस वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सुंदर. मंत्रों की शक्ति. हाथी ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मंत्र तो ठीक हैं लेकिन गनीमत रही कि हाथी को गुस्सा नहीं आया. वरना जिस तरह से वाहन पीछे ले जाया जा रहा था, हाथी नाराज हो सकता था और फिर जो होता उसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. हम सबको जंगल में उनका सम्मान करना चाहिए.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये गणपति अथर्वशिष का पाठ कर रहे थे.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं