विज्ञापन

ट्विंकल-ट्विंकल सीखने की फीस 2.25 लाख रुपये! KG स्कूल की रकम सुनकर लोगों के उड़े होश, बोले- हद हो गई

सोशल मीडिया पर KG के एक स्कूल की ₹2.25 लाख सालाना फीस वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा और हैरानी है. जानिए फीस का पूरा ब्रेकडाउन और क्यों शिक्षा के बढ़ते खर्च पर बहस तेज हो गई है.

ट्विंकल-ट्विंकल सीखने की फीस 2.25 लाख रुपये! KG स्कूल की रकम सुनकर लोगों के उड़े होश, बोले- हद हो गई

भारत में बच्चों की शुरुआती शिक्षा अब लगातार महंगी होती जा रही है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक स्कूल की KG (सीनियर किंडरगार्टन) की फीस वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी और बहस दोनों देखने को मिल रही है.

2.25 लाख रु फीस ने चौंकाया

एक सॉफ्टवेयर डेवलपर साक्षी ने एक्स पर एक स्कूल की फीस का ब्रेकडाउन शेयर किया. उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, 2.5 लाख फीस सिर्फ Twinkle Twinkle सीखने के लिए. इस पोस्ट के वायरल होते ही हजारों लोग हैरान रह गए.

फीस में क्या-क्या शामिल?

शेयर की गई जानकारी के अनुसार, 15,000 रु एडमिशन फीस, 33,000 रु नॉन-रिफंडेबल कॉशन मनी, 2.25 लाख रु ट्यूशन, लाइब्रेरी और जिमखाना फीस. इसके अलावा जूते, मोजे और कैफेटेरिया का खर्च इसमें शामिल नहीं है. यानी कुल खर्च और भी ज्यादा हो सकता है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी. कुछ यूजर्स ने नाराजगी जताई. एक ने लिखा- ये पूरी तरह से कंट्रोल से बाहर हो रहा है, सरकार क्या कर रही है? दूसरे ने लिखा- मिडिल क्लास के लिए अच्छी शिक्षा अब दूर होती जा रही है. वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि महंगे स्कूल बेहतर सुविधाएं देते हैं. AC क्लासरूम, स्विमिंग, एक्टिविटी रूम जैसी सुविधाएं फीस बढ़ाती हैं. एक यूजर ने लिखा आजकल स्कूल 5-स्टार होटल जैसे दिखते हैं, इसलिए फीस भी उतनी ही है. 

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: रात 11 बजे 4 किमी अकेले चली महिला, हैदराबाद में सुरक्षा को लेकर जो देखा, वो यकीन नहीं करेंगे आप

1 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा, अब पछता रहा शख्स! नोएडा की सोसायटी का Video वायरल, लक्ज़री फ्लैट का बुरा हाल

डेट के नाम पर ठगी! लड़की ने मंगवाया खाना-शराब, लड़के को लगा दिया कई हजार का चूना, बन गया स्कैम का शिकार

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Post, School Fees, KG Fees Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com