भारतीय परंपरा में शादी बहुत ही पवित्र बंधन होता है और शादी के दौरान कई रस्में ऐसी होती है, जिसमें हंसी-ठहाका भी खूब लगता है. जैसा कि सभी जानते हैं कि शादियों में सालियों को कई रस्मों में नेग के रूप में पैसे दिए जाते हैं, जिसमें एक खास रस्म 'जूता चुराई' की होती है. बता दें कि, इस दौरान दुल्हन की बहनों को पैसे लेने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है. ऐसा ही शादी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे के परिवार वाले सालियों की डिमांड को पूरी नहीं कर रहे हैं.
वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं और उनके साथ ही सालियां हाथ में जूता लिए उनके बगल में बैठी हैं और अपने नेग के पैसों का इंतजार कर रही हैं. बता दें कि, 'जूता चुराई' रस्म में जब तक सालियों को पैसे नहीं दिए जाते, वह दूल्हे के जूते को वापस नहीं करती है. अब ये कहना मुश्किल है, कि सालियों ने कितने पैसों की डिमांड रखी है, लेकिन लड़के वाले 1100 रुपये में बात डन करने की बोल रहे हैं. वायरल वीडियो में लड़के वाले सालियों से कहते नजर आ रहे हैं कि, 'इतना चिकना छोरा दे दिया, अब क्या आसमान लोगी, 1100 रुपये में बात डन करो...अब क्या बच्चे की जान लोगी'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि, शादी की रस्मों के दौरान लड़के वालों की ये बात सुनकर सभी लोग जोरों से हंसने लगते हैं. शेयर किए इस वीडियो को अब तक काफी लोगों की ओर से पसंद किया जा रहा है. लोगों ने अपने रिएक्शन देते हुए गजब की शायरी की तारीफ की है.
लोगों ने कहा- दूल्हे के दोस्त ने बचा ली जान
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सालियां हाथ में जूते लिए अपनी हर डिमांड को पूरा करवाने के लिए बैठी थी और मानने के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन दूल्हे के दोस्त ने कमाल की शायरी बोल सालियों को 1100 रुपये में राजी करने की कोशिश की. इस वीडियो को देखकर साफ लग रहा है कि मुसीबत के समय दोस्त बचा ही लेते हैं.
ये भी पढ़ें:-सोने की मुर्गी से कम नहीं है ये भैंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं