Jija Aur Saali Ka Video: शादी-ब्याह के फंक्शन में मस्ती और मजाक की कोई कमी नहीं होती, खासकर जब मामला 'जीजा-साली' की जुगलबंदी का हो. ऐसा ही एक मजेदार और हंसी से भरपूर वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जीजा ने साली के साथ ऐसा मजाक किया कि लोग एमएस धोनी की स्टंपिंग स्टाइल की याद करने लगे.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साली के साथ किया ऐसा मज़ाक..देख नहीं रुकेगी हंसी (jija saali funny moment)
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी समारोह के दौरान साली अपने जीजा को मिठाई खिलाने आती है, जैसे ही वह मिठाई लेकर जीजा के पास जाती है, जीजा बेहद फुर्ती से वो मिठाई वापस उसी के मुंह में डाल देता है और वो भी इतनी स्पीड से कि लोग बोले, 'ये तो धोनी की स्टंपिंग से भी तेज था.' लोग इस फनी मोमेंट को देखकर पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और शेयर किया है. कमेंट सेक्शन में लोगों ने जीजा की स्पीड की तारीफ करते हुए उसे 'MSD ऑफ शादी फंक्शन' बता दिया है.
IPL में भेजो इसको...(Jija Saali Funny Khichdi Video)
इस वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाखों बार देखा जा चुका है. कई लोगों ने इसे 2025 का सबसे फनी शादी वीडियो करार दिया है. खास बात यह है कि इस वीडियो में किसी तरह की स्क्रिप्टिंग नहीं लगती...बस परिवार की मस्ती और फुल-ऑन देसी फील. जहां कुछ यूज़र्स ने इसे जीजा-साली के रिश्ते की मस्तीभरी केमिस्ट्री कहा, वहीं कुछ ने इसे शानदार टाइमिंग का नमूना बताया. कई यूज़र्स ने मजाक में लिखा, भाई साहब को IPL में विकेटकीपर बना देना चाहिए.
ये भी पढ़ें:- बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को इस एक चीज से है जान का खतरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं