Viral Video: दिवाली नजदीक आते ही फैक्ट्रियों, कंपनियों या कॉर्पोरेट में जॉब करने वालों में बोनस की चर्चा शुरू हो जाती है. हर साल दिवाली बोनस या दिवाली गिफ्ट की एक न एक कहानी काफी वायरल होती है. इस बार दीपावली से 2 हफ्ते पहले ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. यह वीडियो एक सिक्योरिटी गार्ड का है, जो किसी कंपनी में काम कर रहा है. वायरल वीडियो के अनुसार, सिक्योरिटी गार्ड को दिवाली बोनस के तौर पर 21 हजार रुपये और गोवा घूमने का मौका दिया है.
सिक्योरिटी गार्ड को मिली 3 दिन की छुट्टी
अब सिक्योरिटी गार्ड का दिवाली बोनस का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर कई अकाउंट से वीडियो शेयर किया है. indianfoundersco के अकाउंट से वीडियो पोस्ट करके लिखा कि एक फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड को दिवाली बोनस के तौर पर ₹21,000 और गोवा की ट्रिप मिली है.
वीडियो में एक युवक कहता हुआ नजर आ रहा है कि दिवाली बोनस तुम्हें क्या मिला है? कुछ नहीं मिला है... इसके बाद वह एक सिक्योरिटी गार्ड से पूछता है कि आपको क्या मिला दिवाली बोनस? इस पर गार्ड जवाब देता है, "21000 रुपये नकद, एक डिब्बा मिठाई और गोवा का ट्रिप..." इसके अलावा सिक्योरिटी गार्ड को दीपावली पर 3 दिन की छुट्टी भी मिली है.
लोग बोले- कहां है फैक्ट्री, कोई वैकेंसी खाली है?
दिवाली बोनस वाली इस पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ सी आ गई. एक यूजर ने मजे लेते हुए कमेंट किया, "3 सैलरी बोनस." एक दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई ये थोड़ा ज्यादा हो गया. जबकि एक अन्य यूजर ने दिवाली बोनस की इस पोस्ट पर लिखा कि शर्म तो बॉस को करनी चाहिए. एक ने कमेंट किया, "उनसे पूछो... कोई वैकेंसी है क्या मेरे लिए....
(अस्वीकरण: यह कहानी Instagram पर वायरल हुई एक पोस्ट और उसके बाद मिली सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)
यह भी पढ़ें
कानपुर में ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड पर गिरा 4 क्विंटल का गेट,चली गई जान; वीडियो वायरल
गायब Earbud ढूंढते-ढूंढते थक गया युवक, ChatGPT ने फोटो देख 5 मिनट में बता दी लोकेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं