विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2015

साइंस बता रही है कि आखिर आप दूसरों की मदद क्यों करतें है?

साइंस बता रही है कि आखिर आप दूसरों की मदद क्यों करतें है?
फाइल फोटो
लंदन: हम अक्सर किसी उम्मीद के बिना दूसरों की मदद करते हैं कभी सोचा है क्यों? एक नए अध्ययन के अनुसार इसके लिए हम एक खास जैविक प्रक्रिया का धन्यवाद कर सकते हैं जो हमें एकजुट रहने के लिए प्रेरित करता है।

पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन की एक शोधकर्ता क्रिस्टीना मार्कवेज के अनुसार, "हम किसी वृद्ध को सड़क पार कराने के लिए कभी संकोच नहीं करते इसी को समाजिक व्यवहार कहा जाता है।"

सामाजिक व्यवहार का अध्ययन करने के लिए शोधकर्ताओं ने प्रयोगशाला में चूहों के व्यवहार का अध्ययन किया।

इसके बाद शोधकर्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि सामाजिक व्यवहार परोपकारी कृत्य से बिल्कुल अलग है।

मार्कवेज ने बताया, "अपने प्रयोग में हमने चूहों की जोड़ी को अलग-अलग भूमिका दी। इसमें एक को मदद करने वाले जबकि दूसरे को उसके साझीदार के तौर पर भूमिका दी गई। मदद करने वाला विकल्प तलाशने के लिए स्वतंत्र था।"

मार्कवेज ने बताया कि प्रयोग को तौर पर एक विकल्प में एक चूहे के लिए दरवाजा खुला हुआ था जहां खाने का इनाम खुद को ही दिया जाना था। वहीं, दूसरे विकल्प के तौर पर दूसरा दरवाजा खुला हुआ था, जहां दोनों चूहों के लिए भोजन रखे थे।

इस प्रयोग में शोधकर्ताओं ने पाया कि ज्यादातर चूहे दूसरे विकल्प की ओर आकर्षित हुए। मार्कवेज के अनुसार 15 चूहों में से केवल एक ने पहले विकल्प पर गौर किया।

तो इसका मतलब है कि चूहे भी मनुष्य के उच्च सिद्धांत का पालन करते हैं, या मनुष्य चूहों के साथ कुछ बुनियादी सामाजिक सिद्धांत साझा करते हैं?

इस शोध का नेतृत्व करने वालीं मार्ता मोइटा का कहना है कि सामाजिक होना चूहों और मनुष्यों के लिए कई स्थिति में लाभकारी है। साधारण जैविक प्रक्रिया जैसे जब समूह के सदस्य पुरस्कार प्राप्त करते हैं तो साकारात्मक भाव या दूसरे के लिए संवेदनशील होना आदि बातों से व्यक्तिगत लाभ भी हो सकता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
चाचा ने एकदम से वक्त बदल दिया...अनोखे करवाचौथ से इंटरनेट पर छिड़ी बहस, कुछ ने काटी मौज तो वहीं कुछ ने जताई आपत्ति
साइंस बता रही है कि आखिर आप दूसरों की मदद क्यों करतें है?
51 लाख रुपये के रंग-बिरंगे नोटों से सजा मां दुर्गा का पंडाल, भव्य दरबार की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए लोग, Video वायरल
Next Article
51 लाख रुपये के रंग-बिरंगे नोटों से सजा मां दुर्गा का पंडाल, भव्य दरबार की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए लोग, Video वायरल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com