Ravana dress up Kanwariya: सावन के पावन महीने में शिवभक्तों की आस्था चरम पर होती है. लाखों लोग हरिद्वार से गंगाजल लाकर अपने-अपने शहरों में भगवान शिव को अर्पित करते हैं. कांवड़ यात्रा ना सिर्फ भक्ति का प्रतीक बन चुकी है, बल्कि यह अब रचनात्मकता और अद्वितीय झांकियों की भी झलक देने लगी है. ऐसा ही एक नजारा इस बार सामने आया, जिसने इंटरनेट पर भक्ति के साथ मनोरंजन का तड़का लगा दिया.
रावण कांवड़ यात्रा वीडियो (Ravan viral Video)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक कांवड़ लिए हुए नजर आता है, लेकिन उसके गेटअप ने सबको चौंका दिया. दरअसल, वह युवक रावण का वेश धारण किए हुए है. दस सिर वाला मुकुट, भारी मेकअप और भव्य पोशाक में वह शिवभक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आता है. इस झांकी को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान भी हुए और मुस्कुराए भी.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
यहां देखें वीडियो
रावण बना कांवड़िया (Kanwar yatra viral video)
कई लोगों ने मजाक में कहा कि लगता है रावण अपने पापों का पश्चाताप करने हरिद्वार आया है. वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट किए. किसी ने कहा, भाई तो इस बार पक्के मोक्ष के इरादे से निकला है. तो कोई बोला, रावण नहीं, ये तो यमराज लग रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा, ऐसा ड्रेसअप देख महादेव भी खुश हो जाएंगे. वीडियो को इंस्टाग्राम पर @flirting.lines नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग अब तक देख और शेयर कर चुके हैं.
दशानन का गेटअप लेकर निकला शिवभक्त (Haridwar Sawan Yatra 2025)
यह वीडियो कांवड़ यात्रा की भक्ति से भरी परंपरा में मौज-मस्ती और रचनात्मकता का अनोखा मिश्रण पेश करता है. गौरतलब है कि पौराणिक कथाओं में रावण को भगवान शिव का परम भक्त बताया गया है. उसने शिव को प्रसन्न करने के लिए अपने दसों शीश तक अर्पित कर दिए थे. ऐसे में इस 'रावण-कांवड़िया' को देखकर लोग उसी कथा को याद कर भाव-विभोर हो रहे हैं.
हरिद्वार में दिखा अनोखा नज़ारा (Ravana in Kanwar yatra)
जहां एक ओर लोग इस गेटअप को मनोरंजन के रूप में ले रहे हैं, वहीं कुछ इसे आस्था और आत्म-प्रायश्चित की गहरी भावना से भी जोड़ रहे हैं. यह वीडियो एक उदाहरण है कि भक्ति में नयापन कैसे लाया जा सकता है और कैसे एक झांकी पूरे इंटरनेट का ध्यान खींच सकती है.
ये भी पढ़ें:- सांपों का गांव...जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं