विज्ञापन

'अपनी पहली सैलरी से ज्यादा इनकम टैक्स भरा' X पर पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस

कमाई बढ़ते ही टैक्स का बोझ बढ़ना कॉमन है, लेकिन जब चुकाया गया टैक्स पहली नौकरी की सालाना सैलरी से भी ज्यादा हो जाए, तो दर्द होना लाजिमी है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक यूजर के इस बयान ने मिडिल क्लास और टैक्सपेयर्स के अधिकारों पर एक नई बहस छेड़ दी है.

'अपनी पहली सैलरी से ज्यादा इनकम टैक्स भरा' X पर पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस
आईटीआर भरते ही छलका दर्द, जानिए क्यों वायरल हो रहा है यह मामला
pexels

Income Tax Return ITR Debate: आईटीआर फाइल करने का समय आते ही लोग अपनी पाई-पाई का हिसाब लगाने लग जाते हैं, लेकिन इस बार एक पोस्ट ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आर्यांश नाम के एक यूजर '@aaraynsh' ने जब अपनी फीलिंग्स शेयर की, तो देखते ही देखते लोग उनकी बात से वास्ता रखने लगे. उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि, 'जितना टैक्स उन्होंने इस साल भरा है, वो उनकी पहली नौकरी के टोटल सीटीसी यानि सलाना पैकेज से भी ज्यादा है.' वहीं अब सोशल मीडिया यूजर्स उनसे पूछे रहे हैं कि, 'इस भारी भरकम टैक्स को देने के बदले उन्हें क्या मिल रहा है.' 

ये भी पढ़ें:-स्वीडन में पली बेटी 23 साल बाद चीन पहुंची, असली मां-बाप को गले लगाकर फूट-फूट कर रो पड़ी

पहली नौकरी की सैलरी और आज का टैक्स (First salary vs Income Tax)

अपनी पोस्ट में आर्यांश ने लिखा कि, 'इतना भारी टैक्स देने के बाद भी उनके हाथ में आखिर क्या आता है. अपने ही पीएफ का पैसा वापस पाने के लिए उन्हें एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ता है. सरकारी स्कूलों की हालत किसी से छिपी नहीं है, इसलिए वे अपने बच्चों को वहां भेजने का जोखिम नहीं ले सकते. वहीं, बीमार पड़ने पर सरकारी अस्पतालों के बजाय महंगे प्राइवेट अस्पतालों का ही रुख करना पड़ता है.'

सड़कों पर टोल और सांसों पर प्रदूषण का पहरा (Income tax viral post)

उन्होंने अपनी इस पोस्ट में आगे लिखा कि 'टैक्स देने के बावजूद अच्छी सड़कों पर चलने के लिए जगह-जगह अलग से टोल टैक्स चुकाना पड़ता है. हवा इतनी जहरीली है कि घर में एयर प्यूरीफायर लगाना पड़ता है और पीने के पानी के लिए वॉटर प्यूरीफायर खरीदना पड़ता है. इतने सारे खर्चों के बाद उनके मन में बस यही सवाल उठ रहा है कि एक टैक्सपेयर को क्या सम्मान या सुविधा मिल रही है.'

ये भी पढ़ें:-'20 मिनट तक रोई, फिर खुद को संभाला' जॉब से निकाले जाने के बाद ऑफिस के बाहर लड़की ने बनाया वीडियो, इंटरनेट पर छलका लोगों का दर्द

सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटी राय (Social Media Divided On Taxpayer Debate)

इस पोस्ट के वायरल होते ही लोगों का रिएक्शन देखने लायक था. एक यूजर ने लिखा कि, 'हम टैक्सपेयर्स कोई खास बर्ताव या वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मांग रहे हैं. हम बस इतना चाहते हैं कि जिन बुनियादी सुविधाओं के लिए हम अपनी जेब ढीली कर रहे हैं, वे तो कम से कम सही तरीके से काम करें.' वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने व्यवस्था का बचाव भी किया. उनका कहना था कि, 'देश का इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से काफी सुधरा है और मेट्रो जैसी सुविधाएं आम लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रही हैं.'

ये भी पढ़ें:-'1.2 करोड़ का फ्लैट खरीदें या 44 हजार रुपये किराया देते रहे' 70 लाख रुपये कमाने वाले टेक प्रोफेशनल ने मांगी सलाह
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Income Tax Return, Income Tax Return (ITR), ITR, Taxpayer Benefits, First Salary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com