क्या आपने कभी सोचा है सांप भी आत्महत्या करता है....
नई दिल्ली:
सुसाइड यानी आत्महत्या की खबर अक्सर हमें अखबारों में आए दिन पढ़ने को मिल जाती है. दुनिया में हर रोज बड़ी संख्या में आत्महत्या करते हैं. दुनिया में लोगों की आत्महत्या करने की कई वजह होती हैं लेकिन आत्महत्या इंसान तक ही सीमित नहीं है अब तो जानवर भी इसकी चपेट में हैं. क्या आपने कभी सोचा है सांप भी आत्महत्या करता है? निश्चित रूप से आपको भरोसा नहीं हो रहा होगा. लेकिन सच यही कि सांप भी आत्महत्या करते हैं. हाल ही वायरल हुए एक वीडियो से तो यही साबित हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आपको इस खबर पर यकीन हो जाएगा.
इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ 38 लाख से ज्यादा लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं. सांप के आत्महत्या करने का यह वीडियो TheComputerFreakDK अकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. बड़ी संख्या में यू ट्यूब पर लोग इसे देख रहे हैं. हालांकि इस वीडियो की सत्यता का हम दावा नहीं करते. फिलहाल इस वीडियो को आप ध्यान से देखें तो ऐसा लगता है जैसे चींटी सांप पर हमला कर रही है और अपनी रक्षा के लिए सांप अपना फन पटक रहा है. जरा आप भी देखिये ये वीडियो.
वीडियो में एक सांप सड़क को पार करने की कोशिश करता हुआ दिखाई देता है लेकिन जैसे ही सड़क पर आगे बढ़ता है तो वह आगे की ओर बढ़ने के बजाय वापस अपने फन को खुद में समेट लेता है. थोड़ी देर बात सांप सड़क पर अपना फन जोर-जोर से पटकने लगता है. कई पलटियां खाता है. हालांकि यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि सर्प की जान गई कि नहीं.
सुसाइड को लेकर अलग-अलग दावे
सुसाइड को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. इस वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट किया कि सांपों में इस दशा को सेरेपटिसिड्स कहते हैं जो कि सांपों में होने वाली आम दशा है. जबकि मानव में यह प्रवृत्ति कभी-कभार ही होती है. यह दशा 'सेवेरेंट्स' रसायन के रक्त में मिल जाने की वजह से होती है. इससे तनाव और गुस्सा आता है जिसके परिणामस्वरूप जीव बहुत ही हिंसक व्यवहार करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Weird Snake, Snake Suicide, Snake Goes Crazy, Snake Kills Itself, Snake Suicide Video