विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2022

मुंबई पुलिस ने वर्दी पहन हथियार की जगह उठाया बाजा, 'या मुस्तफा' सॉन्ग पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

सोशल मीडिया (Social Media) पर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) एक बार लोगों को दिल जीत रही है. हाल ही में मुंबई पुलिस बैंड टीम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस बैंड को मिस्र के बेहद मेलोडियस सॉन्ग 'या मुस्तफा' पर परफॉर्मेंस देते देखा जा रहा है.

मुंबई पुलिस ने वर्दी पहन हथियार की जगह उठाया बाजा, 'या मुस्तफा' सॉन्ग पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
मुंबई पुलिस बैंड ने फिर जीता लोगों का दिल, 'या मुस्तफा' सॉन्ग पर बजाई मंत्रमुग्ध कर देने वाली धुन

पुलिस (Police) की नौकरी काफी चैलेंजिंग होती है. चोरों को पकड़ने से लेकर कई बार शॉकिंग क्राइम केसेस भी सॉल्व करने पड़ते हैं. आम इंसान सुकून से सोए, इसकी वजह से पुलिस अपनी ड्यूटी को लेकर काफी सजग रहती है, लेकिन आखिरकार पुलिस भी तो इंसान ही हैं. इन दिनों मुंबई शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही यहां की पुलिस को अलग ही अंदाज में खुद को रिलैक्स करते देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस काफी एक्टिव रहती है. मुंबई पुलिस के जवान शहर में मुस्तैदी से सुरक्षा मुहैया कराने के साथ ही अपने खास टैलेंट के लिए जाने जाते हैं. उनका यह खास टैलेंट बैंड बजाना है. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने अपनी रेस्पोंसिब्लिटीज के बीच थोड़ा सा ट्रेंडिंग होने के लिए समय निकाल ही लिया.

यहां देखिए वीडियो

मुंबई पुलिस की बैंड टीम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मुंबई पुलिस बैंड के खाकी स्टूडियो ने इस बार मिस्र के बेहद मेलोडियस सॉन्ग 'या मुस्तफा' पर परफॉर्मेंस दी है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. इससे पहले बीते समय मुंबई पुलिस की बैंड पार्टी पर साउथ इंडियन फिल्म के स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का क्रेज दिख रहा था. टीम को फिल्म 'पुष्पा' के हिट सॉन्ग 'श्रीवल्ली' पर परफॉर्मेंस देते देखा गया था. अब एक बार फिर मुंबई पुलिस की बैंड टीम सोशल मीडिया पर यूजर्स का दिल जीत रही है.

China की सड़कों पर इस रोबोट की अनाउंसमेंट से बढ़ सकती है आपकी टेंशन, Viral हो रहा Video

मुंबई पुलिस ने वायरल हो रहा वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया है. पोस्ट किए गए वीडियो में बैंड के सदस्यों को शहनाई, सैक्सोफोन, तुरही और बांसुरी सहित कई संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में मुंबई पुलिस ने बताया है कि ''या मुस्तफा' मिस्त्र का काफी फेमस सॉन्ग है, जिसे मिस्र के प्रसिद्ध संगीतकार मोहम्मद फ़ॉज़ी ने एक फिल्म के लिए कंपोज्ड किया था, जिसे तब अपनी अनूठी और आकर्षक धुनों के लिए कई अलग-अलग भाषाओं में रिकॉर्ड किया गया था.'

मुंबई में स्पॉट हुईं कियारा आडवाणी, जान्हवी और बहन खुशी, दिखा खास अंदाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police Band, Mumbai Police Band Khaki Studio, Mumbai Police, Egyptian Song Ya Mustafa, Ya Mustafa, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com