बेटी जीवा धोनी संग एमएस धोनी
नई दिल्ली:
महेंद्र सिंह धोनी आज कल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. क्रिकेट से मिले फुर्सत के पल को धोनी आजकल बेटी जीवा के साथ न सिर्फ बीता रहे हैं, बल्कि हर मस्ती भरे पल से अपने प्रशंसकों को भी रूबरू करवा रहे हैं. दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर फ़ैन्स खूब शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो में वो अपनी बेटी ज़ीवा के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. क्रिकेट से मिले फुर्सत के पल को धोनी अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं. ख़ासकर धोनी अपनी बेटी ज़ीवा के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं.
Children's Day पर देखें जीवा धोनी और हिनाया का ये VIDEO, खाना छोड़ ऐसे की मस्ती
बीते कुछ सप्ताह से महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं और बेटी जीवा के संग कई वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. हालांकि, लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी बेटी जीवा के साथ डांस कर रहे हैं. खास बात है कि बेटी जीवा पापा एमएस धोनी को डांस सिखा रही हैं. मैनचेस्टर यूनाइटेड की जर्सी पहने एमएस धोनी बेटी जीवा के डांसिंग स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश करते दिख रहे हैं.
दरअसल, इससे पहले भी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह जीवा के साथ भोजपुरी और तमिल में बात करते दिखे थे. पुराने वीडियो में बेटी जीवा एमएस धोनी से भोजपुरी में बात करती है और पूछती है - कईसन बा, तो पापा एमएस धोनी बोलते हैं ठीक बा.' इस वीडियो को भी लोगों ने खूब पसंद किया था और अपने फेसबुक टाइमलाइन पर भी शेयर किया था.
बढ़ रही हैं MS Dhoni की बेटी की शरारतें, मम्मी के साथ घर में ऐसे कर रही हैं 'CRIME'
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 टीम से बाहर हुए एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या मुंबई में रणवीर-दीपिका के वेडिंग रिसेप्शन में मुंबई में पहुंचे थे. खास बात है कि धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी अलग अंदाज में दिखीं.
VIDEO: अपनी नन्ही परी के संग दिखे माही

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
MS Dhoni, MS Dhoni Dance, Ziva Dhoni, Mahendra Singh Dhoni