अकादमिक क्षेत्र में बेहतर करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थी देश ही नहीं दुनिया के टॉप संस्थान से अपनी शिक्षा पूरी करना चाहते हैं. हालांकि, इन संस्थानों में एडमिशन ले पाना इतना भी आसान नहीं होता है. मुश्किल प्रवेश परीक्षा के अलावा इंटरव्यू सहित कई पड़ाव पार करने के बाद ही किसी विद्यार्थी का एडमिशन हो पाता है. इंजीनियरिंग, गणित और साइंस की पढ़ाई के क्षेत्र में दुनिया भर के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का पुराना प्रवेश परीक्षा का प्रश्न पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. प्रश्न पत्र में अल्जेब्रा के आसान सवाल देख कर लोग हैरान हैं. कई लोगों का कहना है कि वह भी एमआईटी ज्वाइन कर सकते थे.
अल्जेब्रा के आसान सवाल
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म रेडिट पर इन दिनों मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का कई साल पुराना प्रवेश परीक्षा पत्र तेजी से वायरल हो रहा है. प्रश्न पत्र के अल्जेब्रा सेक्शन में पूछे गए सवाल रेडिट यूजर्स को काफी आसान लग रहे हैं और वह दावा कर रहे हैं कि 1870 में वह भी एमआईटी में एडमिशन ले सकते थे. वायरल प्रश्न पत्र के सबसे ऊपर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी लिखा हुआ है और उसके ठीक नीचे 'प्रवेश परीक्षा 1869-1870' अंकित है. उसके बाद अल्जेब्रा सेक्शन के अंतर्गत कई सवाल दिखाई दे रहे हैं. कुछ लोग इन आसान सवालों को देखकर हैरान हैं तो कई का मानना है कि कैलकुलेटर के बिना आसानी से हल होने वाले सवाल पूछे गए हैं. करीब 37 हजार यूजर्स ने इस पोस्ट को लाइक किया है.
MIT Entrance Examination for 1869-1870
byu/Sans010394 inDamnthatsinteresting
लोगों ने किया रिएक्ट
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पुराने प्रश्न पत्र पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "हां, ये आश्चर्यजनक रूप से आसान हैं. मैंने वास्तव में इन्हें हल नहीं किया है, लेकिन यहां ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे मैं हल करना नहीं जानता और मेरे पास केवल दशकों पहले का हाई-स्कूल स्तर का गणित है." दूसरे यूजर ने लिखा, "इसमें शीर्ष पर 'अल्जेब्रा' लिखा है, इसलिए यह संभवतः संपूर्ण प्रवेश परीक्षा के बजाय केवल अल्जेब्रा पार्ट है. ऐसा हो सकता है कि इसमें कैलकुलस और अन्य पार्ट भी हो." एक अन्य यूजर ने लिखा, "उपरोक्त में से किसी भी प्रॉब्लम के लिए कैलकुलेटर की आवश्यकता नहीं है! इन्हें हल करने के लिए केवल अल्जेब्रा के बुनियादी समझ की आवश्यकता है. ईमानदारी से कहें तो ज्यादातर सवालों को हल करने के लिए कागज पर कलम रखने की भी आवश्यकता नहीं है. अधिकांश को मानसिक रूप से हल किया जा सकता है. लेकिन मुझे लगता है कि जरूरी नहीं कि गणित हर किसी की पसंद हो."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं