विज्ञापन

UP SI Exam के वायरल प्रश्नपत्र को भर्ती बोर्ड ने बताया फर्जी, कहा- आरोपियों के खिलाफ लेंगे एक्शन

बोर्ड की ओर से 4543 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है. भर्ती के लिए कुल 1575760 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जिनमें 1166386 पुरुष और 409374 महिलाएं शामिल हैं.

UP SI Exam के वायरल प्रश्नपत्र को भर्ती बोर्ड ने बताया फर्जी, कहा- आरोपियों के खिलाफ लेंगे एक्शन
सभी केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है.

UP Police SI (Sub-Inspector) Exam 2026: उत्तर प्रदेश में आज लाखों युवा UP Police SI (Sub-Inspector) परीक्षा में भाग ले रहे हैं. ये परीक्षा दो दिन आयोजित की जाएगी, 14 मार्च और 15 मार्च को. परीक्षा के बीच ही सोशल मीडिया में एग्जाम पेपर लीक होने का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने फेक बताया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा, बोर्ड यह पुष्टि करता है कि यह एक भ्रामक प्रश्नपत्र है जिसे विभिन्न प्लेटफार्मों से वायरल किया जा रहा है. इस प्रकार कोई प्रश्न पत्र आयोजित उपनिरीक्षक परीक्षा से सम्बंधित नहीं है. इसे वायरल करने वाले विभिन्न प्लेटफॉर्म और व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. कृपया ऐसे भ्रामक सूचनाओं के झांसे में न आएं.

उत्तर प्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है. यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित की जा रही है. सुबह से ही परीक्षा केंद्र पर भीड़ देखने को मिली. भर्ती परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित हो रही है. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक है. 

सभी केंद्रों की निगरानी की जा रही है

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सभी केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है. इसके साथ ही प्रशासन और पुलिस बल को भी तैनात किया गया है. ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके. शहर में प्रमुख-प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिससे अभ्यार्थियों को कोई परेशानी न हो.

रायबरेली जिले में 12 परीक्षा केंद्रों पर दारोगा भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है. जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि जनपद में प्रत्येक पाली में लगभग 3600 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौजूद है. वहीं हमीरपुर जिले में चार केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही है. इनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पीजी कॉलेज कुछेछा, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और राजाराम इंटर कॉलेज झलोखर शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 3360 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP SI Exam, UP SI Viral Question, UP SI Paper Fake, UP SI Exam Kaisa Rha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com