विज्ञापन

QS World University Rankings 2027: पिछले 15 सालों से ये य‍ूनिवर्सिटी बनी है टॉप पर, जानें इसकी खासियत

QS World University Rankings 2027: QS World University Rankings 2027 में एक बार फिर अमेरिका की Massachusetts Institute of Technology (MIT) ने पहला स्थान हासिल किया है.

QS World University Rankings 2027: पिछले 15 सालों से ये य‍ूनिवर्सिटी बनी है टॉप पर, जानें इसकी खासियत

QS World University Rankings 2027: QS World University Rankings 2027 में एक बार फिर अमेरिका की Massachusetts Institute of Technology (MIT) ने पहला स्थान हासिल किया है. खास बात यह है कि MIT लगातार 15वें साल दुनिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी बनी है. आखिर MIT की खासियत क्‍या है, यहां क्‍या पढ़ाया जाता है, जानें इसके बारे में हर बात. 

क्या है MIT

MIT (Massachusetts Institute of Technology) की स्थापना वर्ष 1861 में अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के कैम्ब्रिज शहर में हुई थी. यह संस्थान विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, गणित और प्रबंधन शिक्षा के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है. MIT से जुड़े वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और पूर्व छात्रों ने कई महत्वपूर्ण तकनीकी आविष्कारों में योगदान दिया है.   

15 साल से लगातार नंबर1 क्यों है 

ऐसा माना जाता है कि QS रैंकिंग में MIT का दबदबा कई कारणों से बना हुआ है- 

विश्वस्तरीय रिसर्च

MIT में हर साल अरबों डॉलर का शोध कार्य होता है. यहां AI, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, जैव प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे क्षेत्रों में अत्याधुनिक शोध किए जाते हैं.   

एकेडमिक परफॉमेंस 

दुनिया भर में MIT की एकेडमिक परफॉमेंस बेहद अच्‍छी मानी जाती है. QS रैंकिंग में इसे एक महत्वपूर्ण मानदंड माना जाता है.   

QS World University Rankings 2027: IIT Delhi के अलावा इन भारतीय शिक्षा संस्‍थानों ने लिस्‍ट में बनाई जगह

रोजगार के मौके 

MIT के छात्रों को Google, Microsoft, Amazon, Apple, Tesla और अन्य वैश्विक कंपनियों में उच्च वेतन वाली नौकरियां मिलती हैं. संस्थान का Employment Outcome इसकी रैंकिंग को मजबूत बनाता है.   

इनोवेशन हब 

MIT को दुनिया के सबसे बड़े इनोवेशन हब में गिना जाता है. यहां से हजारों सफल स्टार्टअप निकले हैं, जिन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रभाव डाला है.   

किन विषयों में है सबसे आगे

QS Subject Rankings में MIT को इन विषयों में दुनिया में पहला स्थान मिलता रहा है- 

  • Computer Science & Information Systems
  • Data Science & Artificial Intelligence
  • Electrical & Electronic Engineering
  • Mechanical Engineering
  • Chemical Engineering
  • Mathematics
  • Physics & Astronomy
  • Civil Engineering

QS World University Rankings 2027: ये हैं दुनिया की टॉप 10 यून‍िवर्सिटीज

लेखक के बारे में
img
आरती मिश्रा
Contributor
आरती मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में NDTV में कंसलटेंट के रूप में कार्यरत... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
QS World University Rankings 2027, QS World University Rankings, QS World University Rankings List, Massachusetts Institute Of Technology (MIT), Massachusetts Institute Of Technology Qs Ranking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com