विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2022

शख्स ने श्मशान में दी बर्थडे पार्टी, 100 से ज्यादा गेस्ट हुए शामिल, खाया केक और बिरयानी

गौतम रत्न मोरे 19 नवंबर को 54 साल के हुए और उन्होंने अपना जन्मदिन (birthday) मनाने के लिए शनिवार रात को महाणे श्मशान घाट में एक जश्न का आयोजन किया.

शख्स ने श्मशान में दी बर्थडे पार्टी, 100 से ज्यादा गेस्ट हुए शामिल, खाया केक और बिरयानी
शख्स ने श्मशान में दी बर्थडे पार्टी, 100 से ज्यादा गेस्ट हुए शामिल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण कस्बे के एक निवासी ने समाज में व्याप्त अंधविश्वास के खिलाफ संदेश देने के लिए श्मशान घाट (crematorium) में अपना जन्मदिन मनाया. गौतम रत्न मोरे 19 नवंबर को 54 साल के हुए और उन्होंने अपना जन्मदिन (birthday) मनाने के लिए शनिवार रात को महाणे श्मशान घाट में एक जश्न का आयोजन किया, जिसमें मेहमानों को बिरयानी और केक परोसा गया.

सोशल मीडिया पर इस पार्टी का एक वीडियो बुधवार को सामने आया, जिसमें लोग जन्मदिन का जश्न मनाते दिख रहे हैं. मोरे ने इस मौके पर मीडियाकर्मियों से कहा, कि उन्हें ऐसा करने के लिए जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत सिंधुताई सपकाल और दिवंगत नरेंद्र दाभोलकर से प्रेरणा मिली, जिन्होंने काले जादू और अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाया था.

उन्होंने कहा, कि वह लोगों को यह संदेश भी देना चाहते थे कि भूत-प्रेत कुछ नहीं होते. मोरे ने बताया, कि उनके जन्मदिन समारोह में 40 महिलाओं और बच्चों सहित 100 से अधिक मेहमान शामिल हुए.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharastra, Man Celebrates Birthday At Crematorium, Birthday At Crematorium
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com