हिंदी फिल्मों के गानों का क्रेज पूरी दुनिया के सिर चढ़कर बोल रहा है. सिर्फ हिंदी फिल्में ही नहीं साउथ इंडियन मूवीज के गाने भी विदेशी फैन्स को खासे पसंद आते हैं. कुछ विदेशी फैन्स तो ऐसे भी हैं, जो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के गानों को सुनते हैं और उस पर जम कर ठुमके भी लगाते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही डांस ग्रुप खूब जमकर वायरल हो रहा है. इस डांस ग्रुप की खास बात ये है कि ये अक्सर इंडियन फिल्म इंड्स्ट्री के हिट सॉन्ग्स पर ही डांस करता है, जबकि ये डांस ग्रुप मलेशिया का है. डांस ग्रुप में एक से बढ़ कर शानदार डांसर्स हैं, जिन्होंने हाल ही में रजनीकांत की फिल्म के गाने पर जबरदस्त डांस कर के लोगों का दिल लूट लिया है, जो इन दिनों इंटरनेट पर खासी सुर्खियां बटोर रही हैं.
मलेशियन डांसर्स का साड़ी में डांस
इंस्टाग्राम पर Wiwin boll mix dance नाम के हैंडल ने ये डांस वीडियो शेयर किया है. इस डांस वीडियो में कुछ डांसर्स किसी विदेशी स्क्वेयर पर डांस करती दिख रही हैं. ग्रुप में सबसे आगे दिख रही येलो साड़ी वाली डांसर के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वो मलेशिया की रहने वाली हैं. अपने डांस ग्रुप के साथ उन्होंने साड़ी में ये डांस परफॉर्म किया है. बिना बोल समझे हुए भी सारी डांसर्स ने फुल एनर्जी के साथ इस गाने पर डांस किया. ये गाना रजनीकांत की अपकमिंग मूवी वेट्टियन का गाना Manasilayo है, जो इन दिनों इंस्टाग्राम पर काफी ट्रेंड भी कर रहा है और लोग इस पर अपनी रील्स भी शेयर कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
'इंडियन्स से बेहतर है ये डांस'
इस डांस वीडियो को न सिर्फ मलेशियन फैन्स, बल्कि इंडिया के लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने उनके साड़ी पहन कर डांस करने के अंदाज की खूब तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा कि, उनका डांस वीडियो बहुत सारे इंडियन्स के डांस वीडियो से ज्यादा बेहतर है. मलेशियन डांसर्स के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 लाख 39 हजार 450 से ज्यादा हिट्स मिल चुके हैं.
ये भी देखें:- सिर पर पानी भरा मटका रखकर किया बवाल डांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं