Mahakumbh Viral Girl Monalisa Video: अपनी खूबसूरत आंखों के लिए जानें जाने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा अब अपनी अदाओं और एक्सप्रेशंस से सबको दीवाना बना रही हैं. इन दिनों मोनालिसा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड गाने पर लिप-सिंक करती नजर आ रही हैं. उनके एक्सप्रेशंस और आंखों के इशारे लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं, जिससे वह इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं. देखा जाए तो ट्रेंड में बने रहने के लिए आजकल मोनालिसा आए दिन बॉलीवुड गानों पर Reel बनाती हुई अपनी आंखों के मूवमेंट का खास ख्याल रखती है.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो (Mahakumbh Viral Girl Monalisa New Reel)
मोनालिसा का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह उदित नारायण और साधना सरगम के फेमस गाने पर जबरदस्त रील बनाती नजर आ रही हैं. 1991 में आई फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' का यह गाना आमिर खान और आयशा जुल्का पर फिल्माया गया था, जिस पर इन दिनों मोनालिसा लिप्सिंग करते हुए गाने की तर्ज पर एक्टिंग भी कर रही हैं.
वीडियो में मोनालिसा बॉलीवुड गाने पर लिप-सिंक कर रही हैं और उनके एक्सप्रेशंस इतने कमाल के हैं कि लोग उनकी तुलना बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस से करने लगे हैं. इंटरनेट यूजर्स ने इस वीडियो को खूब पसंद किया है और कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. किसी ने उन्हें "न्यू इंटरनेट सेंसेशन" कहा, तो किसी ने उनकी तुलना प्रिया प्रकाश वारियर से कर दी, जो अपनी आंखों के इशारों के लिए वायरल हुई थीं. इस दूसरे वीडियो में मोनालिसा 'आज दिन चढ़ेया' गाने पर पुराने अंदाज में फर्श पर बैठकर रील बना रही हैं.
एक्सप्रेशंस के दीवाने हुए लोग (Monalisa viral video)
महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा ने अपनी आंखों के इशारों और बेहतरीन एक्सप्रेशंस से लाखों दिल जीत लिए हैं. उनके वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म इंस्टग्राम पर अपनी 6 तस्वीरों का कोलाज भी शेयर किया है, जिस पर यूजर्स बढ़चढ़ कर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- गुड़ को संस्कृत में क्या कहते हैं, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं