विज्ञापन

नागिन का वो गाना जिसमें मोनालिसा-रानी चटर्जी के बीच हुआ डांस का जबरदस्त मुकाबला, वीडियो देखा तो भूल जाएंगे माधुरी-करिश्मा का ‘दिल तो पागल है’ डांस

भोजपुरी फिल्म नागिन के गाने ‘छिहतरों लेमचूस चुसल’ में मोनालिसा और रानी चटर्जी के बीच शानदार डांस मुकाबला देखने को मिला है. इस गाने को यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज आए हैं. कल्पना की दमदार आवाज में गाना सुपरहिट है.

नागिन का वो गाना जिसमें मोनालिसा-रानी चटर्जी के बीच हुआ डांस का जबरदस्त मुकाबला, वीडियो देखा तो भूल जाएंगे माधुरी-करिश्मा का ‘दिल तो पागल है’ डांस
मोनालिसा और रानी चटर्जी का यह गाना आज भी है सुपरहिट

भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसे गाने हैं, जो अपनी धुन और कलाकारों के शानदार डांस की वजह से खूब पसंद किए जाते हैं. ऐसा ही एक गाना फिल्म ‘नागिन' का है, जिसमें मोनालिसा और रानी चटर्जी के बीच जबरदस्त डांस मुकाबला देखने को मिलता है. दोनों अभिनेत्रियां अपने अंदाज और अदाओं से गाने में जान डाल देती हैं. इस गाने को देखकर आपको बॉलीवुड फिल्म ‘दिल तो पागल है' में माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर के बीच हुए डांस मुकाबले की याद आ सकती है. भोजपुरी गाने ‘छिहतरों लेमचूस चुसल' में दोनों अभिनेत्रियों का डांस और एक-दूसरे को टक्कर देने वाला अंदाज दर्शकों का ध्यान खींचता है.

मोनालिसा की अदाओं ने लूटी महफिल

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं. उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी, बंगाली और अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है. अपने खूबसूरत अंदाज, शानदार अभिनय और डांस के लिए पहचानी जाने वाली मोनालिसा जब भी पर्दे पर आती हैं, दर्शकों का ध्यान खींच लेती हैं. इस गाने में भी उनके एक्सप्रेशन और डांस मूव्स देखने लायक हैं. गाने के दौरान वह जिस अंदाज में डांस करती हैं, उसे देखकर उनके प्रशंसक उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते. उनकी अदाएं गाने को और दिलचस्प बना देती हैं.

रानी चटर्जी ने भी दिखाया अपना दम

रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है और भोजपुरी दर्शकों के बीच उनकी अच्छी लोकप्रियता है. रानी अपनी फिटनेस, दमदार अभिनय और डांस के लिए भी चर्चा में रहती हैं. इस गाने में वह मोनालिसा को कड़ी टक्कर देती नजर आती हैं. दोनों अभिनेत्रियों के बीच डांस का मुकाबला देखने में काफी मजेदार लगता है. कभी मोनालिसा अपने अंदाज से बाजी मारती नजर आती हैं, तो कभी रानी चटर्जी अपने डांस मूव्स से महफिल लूट लेती हैं.

कल्पना और इंदु सोनाली की आवाज ने बनाया गाना खास

फिल्म ‘नागिन' का गाना ‘छिहतरों लेमचूस चुसल' अपनी धुन और मजेदार बोलों के कारण भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच पसंद किया जाता है. इसे कल्पना और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं. गाने में दोनों अभिनेत्रियों को एक समारोह के दौरान डांस करते हुए दिखाया गया है. उनके बीच की नोकझोंक और डांस का मुकाबला गाने को मजेदार बनाता है. 

ये भी पढ़े: 31 साल पुराना कुमार सानू-अलका याग्निक का सुपरहिट गाना, जो था दूरदर्शन के चित्रहार की जान, हर बुधवार को लोग करते थे इंतजार
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rani Chatterjee, Monalisa, Bhojpuri, Entertainment, Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com