विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2017

अब पेट्रोल-डीजल से नहीं बल्कि कॉफी से चलेंगी गाड़ियां, पढ़ें हैरान करने वाली खबर

लंदन में कॉफी से बसें चलाई जा रही हैं. हो गए न हैरान, लेकिन ये खबर पूरी तरह सच है. लंदन परिवहन ने कॉफी से निकाले गए कचरे से निकलने वाले तेल से बसें चला रहा है.

अब पेट्रोल-डीजल से नहीं बल्कि कॉफी से चलेंगी गाड़ियां, पढ़ें हैरान करने वाली खबर
लंदन में कॉफी से निकाले गए तेल से चलाई जा रही हैं पब्लिक ट्रास्पोर्ट की बसें.
  • कॉफी की मदद से लंदन में चलाई जा रही हैं बस.
  • कॉफी के वेस्ट मटेरियल से बनाया जा रहा है बायोफ्यूल.
  • तेल को डीजल में मिलाकर बायोफ्यूल बनाया है.
नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हर कोई बढ़ते दामों की मार झेल रहा है. लेकिन इसी बीच ऐसी खबर आई है जो आपको राहत दे सकती है. लंदन में कॉफी से बसें चलाई जा रही हैं. हो गए न हैरान, लेकिन ये खबर पूरी तरह सच है. बीबीसी की खबर के मुताबिक, लंदन परिवहन ने कॉफी से निकाले गए कचरे से निकलने वाले तेल से बसें चला रहा है. ये जानकारी खुद लंदन परिवहन के अधिकारियों ने दी है. कॉफी से जो तेल निकलता है उसे ब्लेंडिंग ऑयल कहते हैं. उस तेल को डीजल में मिलाकर बायोफ्यूल बनाया है. ये बायोफ्यूल लंदन की पब्लिक ट्रास्पोर्ट की बसों में इस्तेमाल हो रहा है. अगर ये एक्सपेरिमेंट सही रहा बायोफ्यूल का इस्तेमाल हर जगह हो सकेगा. 

पढ़ें- धोनी ने अपने डॉग को कराई ऐसी ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो​
 
london istock 650

पढ़ें- 'बाहुबली' का स्टंट करना पड़ा महंगा, हाथी ने शख्स को उठा कर फेंका

लंदन स्थित टेक्नोलॉजी फर्म बायो-बीन लिमिटेड का कहना है कि उन्होंने इतना बायोफ्यूल बनाया है जिससे एक बस को पूरा पावर मिल सकता है. ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन पेट्रोल का इस्तेमाल कम करके तेजी से बायोफ्यूल का इस्तेमाल कर रहा है. कंपनी की मानें तो लंदन के लोग कॉफी से एक साल में 2 लाख टन कचरा निकाल सकते हैं. आपको बताते चलें कि लंदन की 9,500 बसों में वेस्ट प्रोडक्ट से बनाए गए बायोफ्यूल से गाड़ियां चलती हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब कॉफी से बायोफ्यूल बनाया गया है. 

पढ़ें- इस गेंदबाज ने डाली ऐसी गेंद, बल्लेबाज से लेकर अंपायर तक देखते रह गए​

कॉफी से बन रहा है B20 बायोफ्यूल
कंपनी के मुताबिक, कॉफी शॉप और फैक्ट्रीज से कॉफी में वेस्ट मटेरियल सबसे ज्यादा होता है. ऐसे में वो यहां से कचरा उठाते हैं और अपनी फैक्ट्री में ले जाकर ऑयल निकालते हैं. जिसके बाद B20 बायोफ्यूल से प्रोसेस किया जाता है. जिसके बाद बसे में इसका इस्तेमाल बिना किसी परिवर्तन के हो रहा है. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
London, Bus, Bus Run With Coffee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com