विज्ञापन

ISRO में नौकरी का सपना होगा सच: बढ़ा दी गई ड्राइवर और टेक्नीशियन पदों पर आवेदन की लास्ट डेट

सभी उम्मीदवारों को शुरुआत में 500 आवेदन शुल्क देना होगा. कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) में शामिल होने के बाद सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 400 वापस (Refund) कर दिए जाएंगे. 

ISRO में नौकरी का सपना होगा सच: बढ़ा दी गई ड्राइवर और टेक्नीशियन पदों पर आवेदन की लास्ट डेट
सिलेक्शन प्रोसेस में मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट/ड्राइविंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होगा.

ISRO URSC Recruitment 2026 : इसरो के यू आर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) ने टेक्नीशियन-बी और ड्राइवर-ए के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है. अब आप 20 नवंबर 2026 की शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपनी फीस जमा कर सकते हैं. बता दें इससे पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 13 नवंबर निश्चित की गई थी, लेकिन पेमेंट गेटवे में आ रही टेक्निक्ल दिक्कतों को देखते हुए इसरो प्रशासन ने युवाओं को यह ज्यादा समय देने का फैसला किया है.

टेक्नीशियन और ड्राइवर के कुल 61 पदों पर भर्ती

इस रिक्रूटमेंट के जरिए इसरो कुल 61 खाली पदों को भरने जा रहा है. इनमें 46 पद टेक्नीशियन-बी के लिए हैं, जो अलग-अलग 8 आईटीआई (ITI) ट्रेड्स के कैंडिडेट्स के लिए खुले हैं. वहीं बाकी 15 पद ड्राइवर-ए कैटेगरी के हैं, जिनमें हैवी व्हीकल (भारी वाहन), लाइट व्हीकल (हल्के वाहन) और स्टाफ कार ड्राइवर की भर्तियां शामिल हैं.

क्या होनी चाहिए एकेडेमिक क्वालिफिकेशन?

टेक्नीशियन-बी

इस पद के लिए उम्मीदवार को 10वीं कक्षा पास होना और संबंधित ट्रेड में ITI/NTC/NAC का सर्टिफिकेट होना जरूरी है.

ड्राइवर-ए

इसके लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही संबंधित वाहन कैटेगरी का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस और 3 से 5 साल तक गाड़ी चलाने का एक्सपीरिएंस होना चाहिए.

आवेदक की उम्र 13 नवंबर 2026 तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कितनी मिलेगी सैलरी और कैसे होगा सिलेक्शन?

इसरो में सिलेक्टेड होने वाले टेक्नीशियन-बी के जवानों को पे लेवल 3 के तहत 21,700 की शुरुआती बेसिक सैलरी मिलेगी. वहीं, ड्राइवर-ए के पदों पर सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को पे लेवल 2 के तहत 19,900 की शुरुआती बेसिक सैलरी दी जाएगी. इसके अतिरिक्त सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते (Allowances) भी देय होंगे.

आवेदन शुल्क की वापसी

सभी उम्मीदवारों को शुरुआत में 500 आवेदन शुल्क देना होगा. कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) में शामिल होने के बाद सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 400 रिफंड(Refund) कर दिए जाएंगे. 

वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और सभी महिला उम्मीदवारों को परीक्षा देने के बाद पूरी फीस यानी 500 वापस मिल जाएंगे.

सिलेक्शन कैसे होगा

मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट/ड्राइविंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होगा.

यह भी पढ़ें- यूपी के इन 10 जिलों में 17 नवंबर को लगेगा महा नौकरी मेला, 12,000 से ज्यादा पदों पर ऑन-द-स्पॉट मिलेगी जॉब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com