LA fashion label saree maxi dress: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड्स पर जब एक यूजर ने इस लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट शेयर किया, तो मामला देखते ही देखते तूल पकड़ने लगा. लॉस एंजेल्स स्थित इस ब्रांड ने भारतीय पारंपरिक साड़ी को अपनी वेबसाइट पर 'ड्रेप्ड मैक्सी ड्रेस' के नाम से प्रमोट किया था. साड़ी में कमर की प्लेट्स और कंधे पर जाने वाला पल्लू साफ दिखाई दे रहा था, फिर भी इसे मैक्सी ड्रेस बताकर करीब 26,000 रुपये में बेचा जा रहा था.
ये भी पढ़ें:-हाथी के बच्चे का दिमाग देख दंग रह गए लोग, खुजली मिटाने के लिए निकाला गजब का जुगाड़
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
कल्चरल चोरी का लगा आरोप (Cultural appropriation Indian saree)
लोगों ने ब्रांड पर इंडियन कल्चर और हेरिटेज का नाम छिपाकर उसे अपना बताने का आरोप लगाया. लोगों का कहना था कि, 'वेस्टर्न मार्केट में बेचने के लिए हमारी ट्रेडिशनल कॉस्टयूम का नाम बदल देना बिल्कुल गलत है.' ये कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बड़े विदेशी ब्रांड्स भारतीय दुपट्टे को 'स्कैंडिनेवियन स्कार्फ' और बांधनी प्रिंट को नया नाम देकर बेच चुके हैं, जिससे भारतीय यूजर्स में पहले से ही नाराजगी थी.
विवाद बढ़ा तो ब्रांड को बदलना पड़ा नाम (Saree sold as maxi dress)
सोशल मीडिया पर चारों तरफ से घिरने और भारी ट्रोलिंग के बाद फैशन ब्रांड ने अपनी गलती सुधारने की कोशिश की. उन्होंने वेबसाइट पर इसका नाम बदलकर 'एम्बेलिश्ड साड़ी-इन्स्पायर्ड गॉउन' कर दिया. इसकेसाथ ही प्रोडक्ट के डिस्क्रिप्शन में लिखा कि, 'ये पोशाक साउथ एशियन ट्रेडिशनल साड़ी से इंस्पायर है, जिसमें कमर की प्लेट्स और कंधे से गिरता पल्लू शामिल है.'
ये भी पढ़ें:-चीन में इसे कहते हैं 'छोटा शहर', तो फिर तरक्की किसे कहते हैं? नजारा देख चकराया भारतीय ब्लॉगर का दिमाग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं