विज्ञापन

बादलों के बीच बसा है ईरान का मासूलेह गांव, जहां नहीं है कोई सड़क; एक-दूसरे के घरों की छत पर चलते हैं लोग

Village With No Roads: डिजिटल कंटेंट क्रिएटरर हानिया ने कहा कि हैंडीक्राफ्ट से लेकर पहाड़ों के धुंध भरे नजारों तक, मसुलेह सच में ईरान के छिपे हुए खजानों में से एक है.

बादलों के बीच बसा है ईरान का मासूलेह गांव, जहां नहीं है कोई सड़क; एक-दूसरे के घरों की छत पर चलते हैं लोग
हानिया ने बताया कि आप टैक्सी से गांव के एंट्रेंस तक आराम से पहुंच सकते हैं. उसके बाद पैदल चलना होता है.
Instagram@lifebeyondborders5

Viral Video: ईरान में बादलों के बीच मसूलेह गांव बसा है, जहां कोई सड़क नहीं है. लोग एक-दूसरे के घर की छतों को सड़क की तरह इस्तेमाल करते हैं और एक जगह से दूसरे जगह आते-जाते हैं. इसी कारण यह गांव दुनियाभर में फेमस है और टूरिस्ट इसे एक्सप्लोर करने के लिए यहां आते रहते हैं. यही वजह है कि साल 2007 में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट ने भी इसे अपनी टेंटेटिव लिस्ट में जगह दी है.

800 से 1000 साल पुराना गांव

पाकिस्तान की डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हानिया इब्राहिम ने हाल ही में इस 800 से 1000 साल पुराने गांव की सैर की है, जिसका वीडियो इस समय इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. हानिया ने बताया, 'इस गांव की सबसे बड़ी खासियत इसकी बनावट है. यह मकानों को पहाड़ की ढलान के साथ सीढ़ियों की तरह बनाया गया है, जिसकी वजह से एक घर की छत दूसरे के घर की सड़क बन जाती है.

'यहां कोई गाड़ियां नहीं चलती हैं'

हानिया ने कहा, 'इस गांव ने अपने ओरिजिनल स्टाइल को आज तक प्रिजर्व कर रखा है. यहां कोई कार नहीं चलती, ट्रैफिक का शोर नहीं होता, सिर्फ चिड़ियों के चहकने की आवाजें आती हैं, जो बहुत सुकून देती हैं. हवा एकदम ताजा है, और हर कोना किसी फैरीटेल जैसा लगता है. यह एक ऐसी जगह है जहां आप सिर्फ ट्रैवल नहीं करते, बल्कि प्राकृतिक खूबसूरती को महसूस करते हो. सिर्फ व्यू के लिए ही नहीं, यह गांव अपने हैंडीक्राफ्ट के लिए भी फैमस है.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'यह बहुत ही यूनिक जगह है'

सोशल मीडिया पर हानिया के इस वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ लोग एक ना एक दिन यहां जाने का अपना मन बना चुके हैं, जबकि कुछ इस बात से परेशान हैं कि ये छतें साउंड प्रूफ हैं या नहीं.

एक यूजर ने लिखा, 'यह बहुत ही यूनिक जगह है. एक ना एक दिन मैं यहां जरूर जाऊंगी.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो को देखने के बाद मुझे ईरान की खूबसूरती और शांति से प्यार होने लगा है.'

तीसरे यूजर ने पूछा, 'ईरान में युद्ध जैसे हालात हैं. ऐसे समय में क्या आप सुरक्षित यात्रा कर पा रहे हैं आजकल?'

चौथे यूजर ने लिखा, 'अगर कोई रोज मेरी छत पर चले-फिरे तो मैं तो शोर से पागल ही हो जाऊंगा.'

यह भी पढ़ें | बेंगलुरु के 3 भाइयों ने प्लेन खरीदकर उसपर लिखवाया अपना नाम, बोले- 'इसमें टाटा नैनो जितनी जगह है'

यह भी पढ़ें | 22 साल की लड़की ने साड़ी पहनकर चीन की यूनिवर्सिटी में पढ़ाया इंडियन आर्ट का पाठ, बोली- 'अब लगता है बदलाव आ गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran, Masuleh Village Iran, Village Life Experience, Viral Video, UNESCO World Heritage Site
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com