Influencer Dances To Besharam Rang: दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' का 'बेशर्म रंग' गाना काफी विवादों में हैं. रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर यह गाना काफी ट्रोलिंग का शिकार हो रहा है. इस बीच जहां एक ओर इस गाने पर जमकर विवाद हो रहा है, तो वहीं दूसरी और इंटरनेट पर इस गाने को खूब इंजॉय किया जा रहा है. देखा जाए तो लगातार इस गाने पर एक से बढ़कर एक रील्स पोस्ट किए जा रहे हैं. हाल ही में इसी कड़ी में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो इन दिनों तहलका मचा रहा है.
वीडियो में दीपिका पादुकोण की तरह जबरदस्त डांस मूव्स दिखाती इस इन्फ्लुएंसर का नाम तन्वी गीता रविशंकर बताया जा रहा है, जो कि डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं. वायरल हो रहे वीडियो में तन्वी गीता दोबारा से इस गाने के स्टेप्स को रिक्रिएट करने की कोशिश कर रही हैं. वीडियो में तन्वी पर्पल कलर की बिकिनी में दिखाई दे रही हैं, जो कि समुद्र किनारे टहलते हुए 'बेशरम' गाने के हुक स्टेप्स करती दिखाई दे रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
फैशन इनफ्लुएंसर ने बेशर्म रंग गाने से दीपिका पादुकोण के हर एक डांस स्टेप्स को हुबहू कॉपी करने की कोशिश की है. वीडियो में इनफ्लुएंसर समुद्र किनारे बोल्ड डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही हैं, जिसे यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो thechubbytwirler नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'बेशरम बनो, अगर आप जो करना पसंद करते हैं, जो आपको पसंद है उसे पहनना और अपनी मनचाही जिंदगी जीना किसी की नजर में आपको 'बेशरम' बनाता है, तो यह बिल्कुल ठीक है. हम 2023 में प्रवेश कर रहे हैं और दुनिया को हमारे 'UNAPOLOGETIC SELF' से कम कुछ नहीं मिलने वाला है.'
इस वीडियो को अब तक 48 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'वाकई आपका डांस जहरदस्त है और आपके जैसा आत्मविश्वास हर किसी के पास नहीं होता.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपके जैसा कॉफिडेंस तो दीपिका के पास भी नहीं होगा ये मैं दावे के साथ कह सकता हूं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं