विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2023

#AskSRK में शाहरुख खान से फैन ने पूछा 'बचपन में कभी कंचे खेले हैं' तो जवान के एक्टर बोले- गुल्ली डंडा मेरा फेवरिट था

शाहरुख खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से रूबरू होते रहते हैं. किंग खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के अलावा #AskSRK सेशन भी चलाते रहते हैं.

#AskSRK में शाहरुख खान से फैन ने पूछा 'बचपन में कभी कंचे खेले हैं' तो जवान के एक्टर बोले- गुल्ली डंडा मेरा फेवरिट था
#AskSRK सेशन के दौरान फैन ने शाहरुख खान से किया मजेदार सवाल
नई दिल्ली:

शाहरुख खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से रूबरू होते रहते हैं. किंग खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के अलावा #AskSRK सेशन भी चलाते रहते हैं. इस सेशन के दौरान शाहरुख खान के फैंस उनसे कई तरह से सवाल करते रहते हैं. जिसका दिग्गज अभिनेता जवान देते हैं. बहुत से फैंस का शाहरुख खान मजेदार जवाब भी देते रहते हैं.

अब किंग खान से उनके एक फैन ने ऐसे फनी सवाल किया है, जिसका उन्होंने शानदार जवाब दिया है. #AskSRK के दौरान शाहरुख खान के एक फैन ने उनसे पूछा- 'सर क्या आपने बचपन में कभी कंचे खेले हैं ? इस पर किंग खान ने कहा- बहुत खेले हैं. 'मुझे यह और लट्टू बहुत पसंद है. गुल्ली-डंडा तो मेरा फेवरेट था.' सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है.

किंग खान के फैंस ट्वीट को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि शनिवार को शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत के बाहर फैंस से अलग तरह से रूबरू हुए. फैंस एक्टर के फैंस पठान के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर का जश्न मनाने के लिए उनके गानों पर फ्लैश मॉब परफॉर्म करने के लिए एकजुट हुए थे. वहीं किंग खान ने भी अपनी डिंपल वाली स्माइल के साथ एंट्री और आइकॉनिक पोज देकर फैंस का दिल जीत लिया. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं.
 

मधु मंटेना-इरा त्रिवेदी के रिसेप्शन में पहुंचे आमिर खान, ऋतिक-सबा और अन्य सेलेब्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Pathaan Actor Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan AskSRK Session, AskSRK Session, SRK, Jawan, Jawan Actor Shah Rukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com