बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर बहुत ज्यादा सुर्ख़ियों में हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिससे पता चलता है कि फिल्म में किंग खान डबल रोल में नजर आएंगे. फिल्म के प्रीव्यू ने जोरदार धमाल मचा रखा है. शाहरुख खान का स्टाइल और अंदाज दोनों ही पसंद किया जा रहा है. लेकिन शाहरुख खान की फिल्मों से जुड़ी एक दिलचस्प बात यह है कि 18 फिल्मों में उनके किरदार की मौत हो चुकी है. इनमें से 9 फिल्में तो ब्लॉकबस्टर हिट रही हैं. आइए नजर डालते हैं पूरी लिस्ट:
रईस (Raees)
गैंगस्टर ड्रामा मूवी 'रईस' में शाहरुख खान की ऑन स्क्रीन मौत हुई है. हालांकि, फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फैन (Fan)
इस फिल्म में बॉलीवुड के बादशाह डबल रोल में दिखाई दिए. उनके एक किरदार की मौत भी हुई लेकिन फिल्म सुपरफ्लॉप रही.
रावन (Ra.One)
शाहरुख खान के किरदार की मौत फिल्म 'रावन' में भी हो चुकी है. उनकी मौत के बाद फिल्म रोबोट बने किंग खान के किरदार के आसपास ही चलती रही. फिल्म हिट भी रही है.
ओम शांति ओम (Om Shanti Om)
शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आई हैं. ये दीपिका के करियर की पहली फिल्म भी रही है. इस फिल्म में किंग खान की मौत ऑन स्क्रीन दिखाई गई है.
डॉन (Don)
शहंशाह अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डॉन' की रीमेक इस फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल दिखाया गया है. जिसमें से एक किरदार की मौत भी हुई है. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी.
शक्ति द पावर (Shakti The Power)
इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ करिश्मा कपूर नजर आई हैं. शाहरुख का एक एक्सटेंडेट कैमियो है, जो काफी पावरफुल है. इस फिल्म में भी उनके किरदार की मौत हो जाती है.
देवदास (Devdas)
शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित की इस फिल्म में सुपरस्टार की मौत हो जाती है. उनकी मौत वाला सीन हर किसी को रुला देता है. ये उनकी क्लासिक फिल्मों में से एक है, जिसने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हुई.
कल हो न हो (Kal Ho Naa Ho)
प्रीति जिंटा और सैफ अली खान के साथ इस फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आए हैं. उनके किरदार की ऑन स्क्रीन मौत हुई है. फिल्म का ये सीन काफी इमोशनल करने वाला रहा और फिल्म सुपरहिट रही.
दिल से (Dil Se)
मणिरत्नम स्टारर इस फिल्म में शाहरुख खान एक पत्रकार के रोल में नजर आए थे. फिदायीन महिला आंतकवादी मनीषा कोईराला को दिल दे बैठते हैं. इस फिल्म में भी शाहरुख खान के किरदार की मौत हो गई थी.
आर्मी (Army)
शाहरुख खान और श्रीदेवी की यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी. फिल्म में शाहरुख ने सपोर्टिंग रोल निभाया था. फिल्म में वे श्रीदेवी के पति हैं और उनकी मौत जल्दी ही हो जाती है.
दुश्मन दुनिया का (Dushman Duniya Ka)
शाहरुख खान के करियर की फ्लॉप फिल्मों में इस फिल्म का नाम भी है. इसमें उनके किरदार को पर्दे पर मरते हुए दिखाया गया है.
हे राम (Hey Ram)
कमल हासन की इस फिल्म में शाहरुख खान के अहम रोल निभाया था. फिल्म हिट रही लेकिन ऑन स्क्रीन शाहरुख की मौत ने हर किसी को हिला दिया था.
डुप्लीकेट (Duplicate)
इस फिल्म में भी शाहरुख खान डबल रोल में नजर आए और उनके एक किरदार की मौत हो गई थी. फिल्म थियेटर में भी ज्यादा नहीं चली थी.
बाजीगर (Baazigar)
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर को कौन भूल सकता है. इस फिल्म के आखिरी में उनके किरदार की मौत हो गई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी.
डर (Darr)
सनी देओल और जूही चावला के साथ फिल्म 'डर' में शाहरुख खान नजर आए. फिल्म के आखिरी में उनके किरदार को मरते हुए दिखाया गया है. ये उनके करियर की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म है.
करण अर्जुन (Karan Arjun)
शाहरुख खान और सलमान खान सुपर-डुपर हिट फिल्म 'करण-अर्जुन' में SRH के किरदार की मौत हो गई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर सफलता हासिल की.
अंजाम (Anjaam)
माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान स्टारर यह फिल्म ज्यादा बड़ी तो नहीं रही लेकिन इस फिल्म में किंग खान की मौत माधुरी के हाथों ही दिखाई गई, जिससे दर्शकों का दिल टूट गया था.
राम जाने (Ram Jaane)
शाहरुख खान के करियर की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में 'राम जाने' का नाम भी है. इस फिल्म में भी उनके किरदार की मौत को दिखाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं