शाहरुख खान बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जो अपने आस्कएसआरके सेशन से पूरी फिल्म चलाने का दम रखते हैं. जी हां, पठान के दौरान उन्होंने फिल्म का कोई प्रचार नहीं किया, लेकिन आस्कएसआरके सेशन के जरिये उन्होंने फैन्स को खूब मजेदार जवाब दिए और सोशल मीडिया पर छाए रहे. हाल ही में शाहरुख खान ने एक बार फिर अपने फैन्स के साथ सवाल-जवाब का दौर ट्विटर पर शुरू किया. इसमें फैन्स के जितने मजेार सवाल थे. उतने ही मजेदार किंग खान के जवाब भी. आस्कएसआरके सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा, 'यह हमेशा आपके पास बस 15 मिनट ही क्यों होते हैं, भाभीजी घर का काम आप से ही करवाती हैं क्या?' इस पर शाहरुख खान ने बहुत ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया. शाहरुख ने लिखा, 'बेटा अपनी कहानी हमें ना सुना...जा घर की सफाई कर.'
शाहरुख खान ने इस साल पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से की है. यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बना डाले हैं. फिल्म पठान में शाहरुख खान की न केवल एक्टिंग और एक्शन को पसंद किया गया, बल्कि फिल्म का झूमे जो पठान गाना भी काफी हिट रहा था. इस गाने को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है. झूमे जो पठान गाने का डांस स्टेप्स आज भी लोगों के दिलों पर छाया हुआ है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब खुद शाहरुख खान ने बताया है कि इस गाने का डांस सीखने के लिए उन्हें कितना समय लगा. दरअसल सोमवार को किंग खान ने ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा. इस सेशन के दौरान उन्होंने अपने कई फैंस के सवालों के जवाब दिए हैं. #AskSRK सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि झूमे जो पठान गाने का हुकअप डांस सीखने के लिए उन्हें कितना टाइम लगा ? इस पर किंग खान ने मजेदार जवाब दिया.
Abhi bhi seekh raha hoon… https://t.co/jspxcUR2TE
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 12, 2023
उन्होंने अपने जवाब में लिखा- 'अभी भी सीख रहा हूं.' सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. किंग खान के फैंस ट्वीट को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि शनिवार को शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत के बाहर फैंस से अलग तरह से रूबरू हुए. फैंस एक्टर के फैंस पठान के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर का जश्न मनाने के लिए उनके गानों पर फ्लैश मॉब परफॉर्म करने के लिए एकजुट हुए थे. वहीं किंग खान ने भी अपनी डिंपल वाली स्माइल के साथ एंट्री और आइकॉनिक पोज देकर फैंस का दिल जीत लिया. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं.
मधु मंटेना-इरा त्रिवेदी के रिसेप्शन में पहुंचे आमिर खान, ऋतिक-सबा और अन्य सेलेब्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं