Return to India after 13 years US: कई बार लाइफ में ऐसा टर्न आता है जब इंसान सोचता है कि उसने जो लाइफ बनाई है, क्या वो वाकई उसे चाहिए? पंखुरी नाम की एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. 13 साल तक अमेरिका में रहने के बाद उन्होंने साल 2023 में अपने परिवार के साथ भारत वापस आने का फैसला किया. उनके पास न तो वीजा की कोई चिक-चिक थी और न ही वहां दोस्तों या कम्युनिटी की कोई कमी. बावजूद इसके उन्हें ऐसा फील हो रहा था कि, वो वहां कभी पूरी तरह घुलमिल नहीं पाईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर पांच ऐसी वजहें बताईं, जिन्होंने उन्हें अपने देश वापस ला खड़ा किया.
ये भी पढ़ें:-'भारत का हेल्थ सिस्टम ज्यादा बेहतर है' विदेश में बच्चे के इलाज को तरसी भारतीय मां, देखें न्यूजीलैंड के हेल्थ सिस्टम का हाल!
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बुजुर्ग मां-बाप और बच्चों के फ्यूचर की टेंशन (Indian NRI returns to India)
उम्र बढ़ने के साथ इंसान की प्रायोरिटी भी चेंज होने लगती हैं. पंखुरी ने अपने शेयर किए वीडियो में बताया कि, 'सात समंदर पार बैठकर बुजुर्ग होते माता-पिता को सिर्फ व्हाट्सएप या फेसटाइम पर देखना बहुत पेनफुल हो गया था. वो अपने पेरेंट्स के साथ असली वक्त बिताना चाहती थीं. इसके साथ ही बच्चों का बचपन भी एक बड़ा रीजन रहा. पंखुरी चाहती थीं कि, उनके बच्चे अपनों के बीच रहकर भारतीय संस्कारों को समझें. अमेरिका में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक की भागदौड़ वाली जिंदगी और काम का बोझ भी बहुत ज्यादा था, जिससे वर्क-लाइफ बैलेंस पूरी तरह बिगड़ रहा था.'
नई शुरुआत के साथ चैलेंज (Why NRIs move back to India)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'letsdowit' नाम के अकाउंट से शेयर किए वीडियो में पंखुरी ने बताया कि, 'बार-बार वीजा रीन्यूअल और अपॉइंटमेंट्स की टेंशन ने भी उनकी लाइफ को इफेक्ट किया. 25 साल की उम्र में जो सपने बड़े लगते हैं, 13 साल बाद वो प्रायोरिटी बदल जाती हैं. भारत लौटना तो एक फैसला था, लेकिन यहां आकर सब कुछ नए सिरे से शुरू करना भी आसान नहीं था. परिवार के पास आने के बाद मिला माइंड पीस ने इस टेंशन को कम किया.' सोशल मीडिया पर अब लोग पंखुरी की इस जर्नी से कनेक्ट होते हुए अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं