New Zealand healthcare system: न्यूजीलैंड जैसे डेवलप्ड देश में लोग बेहतर लाइफस्टाइल की तलाश में जाते हैं, लेकिन जब बात मेडिकल इमरजेंसी की आती है, तो वहां के हालात कई बार रुला देने वाले साबित होते हैं. हाल ही में आकृति जायसवाल श्रीवास्तव नाम की एक भारतीय महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उनका बेटा केविथ पिछले 10 दिनों से लगातार चल रही खांसी से परेशान था. बच्चे की बिगड़ती हालत को देखकर मां घबरा गई और उसने पास के मेडिकल सेंटर में फोन कर मदद मांगी. गजब तो तब हो गया जब डॉक्टर ने पूरे एक हफ्ते बाद का टाइम दिया, जिसके बाद उन्होंने अपनी इस दर्द को सोशल मीडिया पर बयां किया.
ये भी पढ़ें:-बेटे की आवाज बनने के लिए मां ने हाथ पर गुदवाया कीबोर्ड, आंखों में आंसू ले आएगी वजह
इलाज के लिए एक हफ्ते का लंबा इंतजार (Indian woman in New Zealand doctor appointment)
वायरल हो रहे वीडियो में आकृति ने बताया कि, क्लीनिक से जो जवाब मिला, उसने उनके होश उड़ा दिए. क्लीनिक से उन्हें बताया गया कि अगले एक हफ्ते तक डॉक्टर का कोई भी अपॉइंटमेंट खाली नहीं है. मजबूरी में आकृति ने आफ्टर-आवर्स क्लीनिक का रुख किया, जहां बिना अपॉइंटमेंट के मरीज देखे जाते हैं. जब आकृति अपने बीमार बच्चे को लेकर वहां पहुंचीं, तो क्लीनिक के बाहर एक बोर्ड लटका हुआ था. उस पर लिखा था कि, मरीज ज्यादा होने के कारण अब और लोगों को नहीं देखा जा सकता.
भारत की मेडिकल व्यवस्था की आई याद (Remembered Indian Medical System)
क्लीनिक के बाहर लटके बोर्ड को देखकर आकृति काफी परेशान हो गईं और उन्होंने इस पूरी आपबीती का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. आकृति ने वीडियो में कहा कि, 'हम अक्सर विदेशों की तारीफ करते हैं, लेकिन भारत में इलाज मिलना बेहद आसान है. भारत में आप किसी भी समय सीधे अस्पताल जाकर डॉक्टर को दिखा सकते हैं, जबकि विदेश में छोटी-छोटी बीमारी के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ता है.' इंस्टाग्राम 'navkriti_nz' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'कभी-कभी आपको सच में एहसास होता है कि भारत की हेल्थकेयर व्यवस्था एक अलग ही स्तर पर है. लेकिन यहां, कई बार इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है और अस्पताल खचाखच भरे हो सकते हैं.'
ये भी पढ़ें:-केरल की दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, शादी की रस्में छोड़ बीमार कैटरिंग वर्कर को दिया फर्स्ट एड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं