विज्ञापन

'सारा पैसा बर्बाद हो गया', GTA 6 लॉन्च से 1 दिन पहले खराब हुआ लाखों का गेमिंग सेटअप; भावुक हुआ युवक

GTA 6 लॉन्च का इंतजार कर रहे एक भारतीय क्रिएटर को बड़ा झटका लगा, जब लॉन्च से एक दिन पहले उसका लाखों रुपये का गेमिंग सेटअप खराब हो गया.

'सारा पैसा बर्बाद हो गया', GTA 6 लॉन्च से 1 दिन पहले खराब हुआ लाखों का गेमिंग सेटअप; भावुक हुआ युवक
GTA 6 लॉन्च से 1 दिन पहले खराब हुआ लाखों का गेमिंग सेटअप
Instagram/aalu_chacha1

Viral Video: दुनिया भर के गेमर्स की तरह एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर आलोक आनंद ने बेहतरीन एक्सपीरियंस के साथ GTA 6 खेलने के लिए लाखों रुपये खर्च कर हाई-एंड गेमिंग सेटअप तैयार किया था. लेकिन GTA 6 के लॉन्च से ठीक एक दिन पहले उसके साथ ऐसा हुआ, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी. अचानक उसका महंगा गेमिंग सेटअप काम करना बंद कर गया. इस घटना के बाद क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा कि उसका "सारा पैसा बर्बाद हो गया. उसका इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

लाखों रुपये खर्च कर बनाया सेटअप

क्रिएटर आलोक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पर पोस्ट करके अपनी आपबीती सुनाई है. उसने बताया कि GTA 6 के लिए बेहतर कंटेंट बनाने के उद्देश्य से उसने वर्षों की मेहनत और कमाई इस सेटअप पर लगाई थी. उसके अनुसार, उसके गेमिंग रूम पर ही 60 से 70 हजार रुपये खर्च हुए, जबकि पीसी, मॉनिटर, माइक्रोफोन, वेबकैम और अन्य उपकरणों की कीमत लाखों में है.

आलोक ने वीडियो में बताया कि उसने GTA 6 के लिए बहुत संघर्ष किया. उसने 200 रुपये में वीडियो एडिटिंग का काम किया, सड़क किनारे छोटे-मोटे काम किए. उसने घर वालों के खिलाफ जाकर चॉकलेट स्ट्रॉबेरी और तिरामिसू तक बेचा, ताकि अपने सपनों का गेमिंग सेटअप तैयार कर सके. उसने कहा कि इस सफर में उसे आर्थिक दिक्कतों, पारिवारिक दबाव और कई तरह के रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. 

लॉन्च से पहले ही सबकुछ बर्बाद हो गया

क्रिएटर ने बताया कि कुछ समय पहले उसका एक DDR5 RAM खराब हो गया था, जिसे सर्विस सेंटर भेजना पड़ा. इसके बाद वह एक RAM के सहारे काम चला रहा था, लेकिन बाद में वह भी काम करना बंद कर गया. अब स्थिति यह है कि पीसी का ग्राफिक्स कार्ड भी रिस्पॉन्ड नहीं कर रहा और सिस्टम पूरी तरह बंद पड़ा है. उसने कहा कि उसने सोचा था कि GTA 6 लॉन्च के बाद वह लगातार वीडियो बनाएगा और अपने दर्शकों के लिए खास कंटेंट लेकर आएगा. लेकिन लॉन्च से ठीक पहले सबकुछ बर्बाद हो गया.

यह भी पढ़ें | पीएम मोदी ने जिस GTA पर किया पोस्ट उसके बारे में जानिए सबकुछ, बेंगलुरु से भी कनेक्शन

वीडियो में भावुक हुआ आलोक

उसने भावुक होकर कहा कि आज से 2 साल पहले अगर ये चीज मेरे साथ हुई होती तो फूट-फूट के रोता कि भाई ये क्या हो गया. अब इतना इमोशन मर गया है कि अब रोना भी नहीं आता खुद पर... चेहरे की जो हालत हुई है, ये दिन-रात मेहनत करने की वजह से हुई है. मैंने जो वहां काम किया ना, नींद नहीं आती थी. 48-48 घंटे बिना सोए काम करता रहा है. अब यह हो गया. उसके आलोक आनंद के इंस्टाग्राम वीडियो पर 1 मिनियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें | टी-शर्ट पर पसीना और कानों में ब्लूटूथ, GTA 6 की धांसू डिटेलिंग देख 'टेक बर्नर' क्रेजी, बोले- इतना रियल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GTA 6, GTA 6 Launch, GTA 6 Launch Date Update, GTA 6 Launch Day, GTA 6 Launch India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com