Ind Vs Eng 3rd ODI: शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) का धाकड़ गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया और 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की. सांस रोक देने वाले मुकाबले में सैम करन ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन आखिरी में कुछ कमाल नहीं कर पाए. टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा विकेट था कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) का. शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की गेंद पर जोस बटलर (Jos Buttler) ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बॉल पैड्स पर जा लगी. अंपायर के नॉट आउट देने के बाद कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने डीआरएस लिया और आउट करार दिए जाने के बाद उन्होंने जमकर जश्न मनाया. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
330 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 95 रन बना चुका था. क्रीज पर जोस बटलर और डेविड मलान टिके हुए थे. शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बटलर ने डिफेंड करने की कोशिश की. लेकिन गेंद पैड्स पर जा लगी. अपील करने पर अंपायर ने नॉट आउट दिया. फिर विराट कोहली ने डीआरएस लिया. थर्ड अंपायर ने जैसे ही आउट दिया, तो कप्तान कोहली ने शानदार जश्न मनाया.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
यहां क्लिक कर देखें पूरा Video
देखें जश्न का Video:
भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद 48.2 ओवर में 329 रन बनाकर आउट हो गयी लेकिन इंग्लैंड दूसरे वनडे की तरह बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया और उसकी टीम नौ विकेट पर 322 रन ही बना पायी. करेन ने 22 रन के निजी योग पर हार्दिक पंड्या से मिले जीवनदान के बाद 83 गेंदों पर नाबाद 95 रन की पारी खेली जिसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल हैं. उनकी पारी से इंग्लैंड की उम्मीदें जगी लेकिन उनके अलावा केवल डाविड मलान (50) ही अपनी अच्छी शुरुआत का कुछ फायदा उठा पाये थे.
भारतीय गेंदबाजों की प्रशंसा करनी होगी जिन्होंने बल्लेबाजी के लिये अनुकूल पिच पर अच्छी गेंदबाजी की. विशेषकर शार्दुल ठाकुर (67 रन देकर चार) ने साझेदारी तोड़ने का अपना कौशल दिखाया जबकि भुवनेश्वर कुमार (42 रन देकर तीन) ने धारदार गेंदबाजी की. इंग्लैंड को आखिरी तीन ओवर में 23 रन चाहिए थे लेकिन भुवनेश्वर, हार्दिक और टी नटराजन ने केवल 15 रन ही दिये.
इससे पहले शिखर धवन (56 गेंदों पर 67 रन, 10 चौके) और रोहित शर्मा (37 गेंदों पर 37 रन, छह चौके) ने पहले विकेट के लिये 103 रन जोड़कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलायी लेकिन इंग्लैंड के स्पिनरों ने जल्द ही स्कोर चार विकेट 157 रन कर दिया. इसके बाद ऋषभ पंत (62 गेंदों पर 78) और हार्दिक पंड्या (44 गेंदों पर 64) ने 99 रन जोड़कर स्थिति संभाली। इन दोनों ने समान पांच चौके और चार छक्के लगाये.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं