Ind Vs Aus 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला सिडनी (Sydney Test) में खेला जा रहा है. पहले दिन बारिश पड़ने से पूरे 90 ओवर नहीं खेले जा सके. दिन में सिर्फ 55 ओवर ही खेले जा सके और ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 166 रन बनाए. बारिश के कारण 35 ओवर का खेल नहीं हो सका. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) और स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने शानदार बल्लेबाजी की. स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को शॉट खेलने के बाद रिएक्शन्स देने की आदत है. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने उनकी नकल करने की कोशिश की. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
जसप्रीत बुमराह की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने डिफेंसिव शॉट खेला और अजीबोगरीब रिएक्शन दिया, जिसको देखकर जसप्रीत बुमराह को हंसी आ गई. जब वो वापिस गेंद डालने के लिए जा रहे थे, तो मोहम्मद सिराज के साथ उन्होंने स्टीव स्मिथ की नकल करने की कोशिश की, जिसको देखकर बाकी खिलाड़ी भी हंस पड़े.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देखें Video:
Got video too????#INDvsAUS pic.twitter.com/MvkSp7n2z4
— Y45H (@YashP_45) January 7, 2021
मार्नस लाबुशेन और विल पुकोवस्की के अर्धशतकों की मदद से आस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में पहली बार विश्वसनीय शुरुआत करते हुए तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के बारिश से प्रभावित पहले दिन दो विकेट पर 166 रन बनाये. लाबुशेन अभी 67 रन पर खेल रहे हैं जबकि अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे पुकोवस्की ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत से से मिले दो जीवनदान का फायदा उठाकर 62 रन बनाये.
चोट से उबरकर वापसी करने वाले डेविड वार्नर (पांच) ने चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर स्लिप में कैच दे दिया था. इसके बाद पुकोवस्की और लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिये 100 रन की साझेदारी की. स्टीव स्मिथ (नाबाद 31) ने भी श्रृंखला में पहली बार बड़ी पारी खेलने के संकेत दिये. वह अभी 31 रन पर खेल रहे हैं और लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिये 60 रन जोड़ चुके हैं.
आस्ट्रेलिया पहले दो टेस्ट मैचों में केवल एक बार 200 रन की संख्या छू पाया था लेकिन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की बल्लेबाजी के लिये अनुकूल दिख रही पिच पर वह बड़े स्कोर की तरफ बढ़ता दिख रहा है. भारतीय गेंदबाजों ने फिर से लाइन व लेंथ से गेंदबाजी की लेकिन आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों दृढ़ता दिखायी जबकि इस बीच भाग्य ने भारतीयों का साथ नहीं दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं