- IPS भास्वता सैकिया ने 78RR की पासिंग आउट परेड में अपनी बहन धारणा के साथ अपनी उपलब्धि का जश्न मनाया
- धारणा सैकिया ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनका भाई कभी संयुक्त राष्ट्र अध्यक्ष बनने का सपना देखता था
- भास्वता सैकिया असम के नागांव के निवासी हैं और IIT गुवाहाटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक कर चुके हैं
IPS भास्वता सैकिया की सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीस पुलिस ट्रेनिंंग अकादमी हैदराबाद में हाल ही आयोजित 78RR की पासिंग आउट परेड के बाद उनकी छोटी बहन धारणा सैकिया ने बचपन की एक दिलचस्प याद शेयर की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उनका भाई कभी संयुक्त राष्ट्र का अध्यक्ष बनने का सपना देखता था, लेकिन आज वह भारतीय पुलिस सेवा का अधिकारी बन चुका है. बहन की यह भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

ips bhaswata saikia sister dharana un president dream upsc success story
धारणा सैकिया आगे लिखती हैं, ''मुझे आज भी याद है जब मेरा भाई UN का अध्यक्ष बनने की बात करता था और अब देखिए, वह एक IPS अधिकारी बन गया है. मजाक से हटकर, तुम्हें जिंदगी के इस मुकाम पर पहुंचते देखना बहुत ही खूबसूरत एहसास है. उस वर्दी के पीछे सालों की कड़ी मेहनत, त्याग, अनुशासन और वे सपने हैं, जिन्हें सच करने के लिए तुमने बहुत मेहनत की है.''
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब

बहन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ''आखिरकार इस पल का गवाह बनना और तुम्हें देश सेवा के रास्ते पर कदम बढ़ाते हुए देखना मेरा दिल खुशी से भर गया है. उन बड़े सपनों वाले छोटे लड़के के नाम, जो आज वर्दी में खड़ा है, और आने वाले उन सभी शानदार पलों के नाम, जो अभी बाकी हैं. मुझे तुम पर हमेशा और हमेशा के लिए बहुत गर्व है.'' धारणा सैकिया ने अपनी पोस्ट के साथ तेलंगाना के हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में भाई के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं.
IPS भास्वता सैकिया कौन हैं?
असम के नागांव शहर के दिफ्लू निवासी बीरेंद्र नाथ सैकिया और दिब्यज्योति बोरा के घर जन्मे भास्वता सैकिया का जन्म 16 फरवरी 1996 को हुआ था. वे मूल रूप से असम से हैं. IIT गुवाहाटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक करने वाले भास्वता सैकिया पावरलिफ्टर भी हैं. उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में अखिल भारतीय स्तर पर 474वीं रैंक हासिल की थी.

UPSC में तीन बार सफलता
देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में भास्वता सैकिया तीन बार सफलता हासिल कर चुके हैं. उन्होंने वर्ष 2022 में पहली बार UPSC परीक्षा दी और 68वीं रैंक हासिल कर भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी बने. इसके बाद यूपीएससी 2023 में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 552वीं रैंक हासिल की, जिसके जरिए उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में हुआ. उन्हें असम कैडर आवंटित किया गया. इसके बाद यूपीएससी 2024 में उन्होंने 474वीं रैंक हासिल कर अपनी रैंक में और सुधार किया.
खूब लड़ाई करती है बहन
आईपीएस भास्वता सैकिया और उनकी छोटी बहन धारणा के बीच शानदार बॉन्डिंग है. इसकी एक झलक भास्वता सैकिया के एक मॉक इंटरव्यू में भी देखने को मिली थी. Ekam IAS Academy में मॉक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि छोटी बहन उनसे बहुत प्यार करती है, लेकिन लड़ाई में भी कम नहीं है. खाने-पीने की चीजों को लेकर दोनों के बीच अक्सर खूब नोकझोंक होती रहती है.
ये भी पढ़ें - IIT बॉम्बे से पढ़ाई, MNC की नौकरी छोड़ी, फिर सानिया बनीं सीरवी समाज की पहली महिला IPS
ये भी पढ़ें - IPS तृप्ति भट्ट को CBI में बड़ी जिम्मेदारी, खाकी के लिए 16 सरकारी नौकरियां ठुकराकर क्रैक की थी UPS
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं