विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2019

चल रही थी रस्में, सभी थे तैयार... फिर हुआ कुछ ऐसा कि बिना फेरे लिए दूल्हा हुआ फरार

जोड़ों की शादी की रश्में पूरी की जा रही थीं कि अचानक अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की 28 वर्षीय विधवा महिला पंडाल में पहुंची और हंगामा करने लगी.

चल रही थी रस्में, सभी थे तैयार... फिर हुआ कुछ ऐसा कि बिना फेरे लिए दूल्हा हुआ फरार
जब शादी के पंडाल से भागा दूल्हा!
बांदा:

सामूहिक विवाह समारोह के पंडाल में गुरुवार (14 नवंबर) को पहुंची एक महिला के हंगामे के बाद एक दूल्हा बिना फेरे लिए ही वहां से भाग खड़ा हुआ. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला नरैनी विकास खंड में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम से जुड़ा है. यहां के राजकुमार इंटर कॉलेज में गुरुवार को यह आयोजन किया गया था. दूर-दराज से आए जोड़ों की शादी की रश्में पूरी की जा रही थीं कि अचानक अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की 28 वर्षीय विधवा महिला पंडाल में पहुंची और हंगामा करने लगी.

यह महिला कमासिन थाना क्षेत्र से आए एक दूल्हे पर शादी का झांसा देकर शारीरिक रिश्ते बनाने और उसे कथित रूप से गर्भवती करने के बाद अब दूसरी युवती से शादी करने का आरोप लगा रही थी. हंगामे को देख खंड विकास अधिकारी ने इस जोड़े की शादी रुकवा दी और पुलिस को सूचित कर दिया. इधर, मौका पाकर आरोपी दूल्हा पंडाल से भाग गया.

खंड विकास अधिकारी मनोज सिंह ने बताया, "गुरुवार को नरैनी के राजकुमार इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने शादी पंडाल में आकर लिखित रूप से आरोप लगाया कि कमासिन थाना क्षेत्र का युवक पिछले 11 माह से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है, जिससे वह गर्भवती हो गई है. अब वह यहां पंडाल में एक दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है.''

सिंह ने बताया कि "महिला की शिकायत पर इस जोड़े की शादी रोककर पुलिस को सूचना दी गई, मगर पुलिस के आने से पूर्व ही मौका पाकर दूल्हा पंडाल से भाग गया."

नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दीपक कुमार पांडेय ने बताया, "खंड विकास अधिकारी के माध्यम से महिला की शिकायत उन्हें मिल गई है और दूल्हे के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है."

ज़रा हटके से जुड़ी और खबरें...

GoAir के पायलट ने घास के मैदान में उतारा यात्रियों से भरा प्लेन, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला VIDEO

बेटे से पूछा- 'पॉटी की है...' बच्चे का जवाब सुन पिता के हंस-हंसकर निकले आंसू, देखें Viral Video

Mark Zuckerberg ने बनाया टिकटॉक पर सीक्रेट अकाउंट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

'Filhaal' सॉन्ग पर KRK ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, वायरल हुआ TikTok Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Groom Ran Away, Shaadi, Samuhik Vivah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com