विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2018

बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो लड़की ने लड़के के घर के बाहर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की डीजे पर अकेले नाच रह है. वहीं पास में खड़े लोग उसे देख रहे हैं और हंसते नजर आ रहे हैं. इस लड़की को शराब के नशे में बताया जा रहा है.

बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो लड़की ने लड़के के घर के बाहर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़की डीजे पर अकेले डांस करती नजर आ रही है.
  • सोशल मीडिया पर इस लड़की के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है.
  • इस लड़की को शराब के नशे में बताया जा रहा है.
  • इस वीडियो को 4 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कुछ चीजें वायरल होती हैं तो कुछ ट्रोल होता है. एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की डीजे पर अकेले नाच रह है. वहीं पास में खड़े लोग उसे देख रहे हैं और हंसते नजर आ रहे हैं. इस लड़की को शराब के नशे में बताया जा रहा है. जहां वो दर्द भरे नगमों पर डांस कर रही है. उसके कुल 4 वीडियो हैं जहां वो राजा हिंदुस्तानी के गाने 'तेरे इश्क में नाचेंगे' पर डांस कर रही है.

VIDEO: इस छोटी सी बच्ची ने किया डांसर सपना चौधरी के गाने पर डांस, ऐसे लगाए ठुमके

सोशल मीडिया पर ये वीडियो संदीप सहवाग ने डाला है और लिखा है- ''गुरुग्राम के पटौदी शहर के हेलमंडी में लड़की ने नशे में बॉयफ्रेंड के घर dj ले जा के किया डांस बॉयफ्रेंड ने दिया था धोका.'' लेकिन इस पर कोई पुष्टी नहीं हो पाई है. सोशल मीडिया पर कई बातें कही जाती हैं और असल में होता कुछ और है.

VIDEO: कैमरे में कैद हुई हाथी की चालाकी, ऐसे बॉर्डर पार कर पहुंचा दूसरे देश घूमने

लेकिन यूजर्स इस बात को सच मान रहे हैं. यूजर्स अपने दोस्तों को टैग करके इस वीडियो को काफी ट्रोल कर रहे हैं. इस वीडियो को 4 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है. 5 मिनट के इस पूरे वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं. अभी तक वीडियो के पीछे की सच्चाई पता नहीं चल पाई है. 

देखें वीडियो- 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girl Dance, Girl Dance Video, Social Media, Viral, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com