Woman Dance in Metro: आजकल वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके खोज लेते हैं. पब्लिक प्लेस पर अजब-गजब हरकतें कर फेमस होने का तरीका दिनोदिन ट्रेंड बनता जा रहा है. इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए कोई पब्लिक प्लेस पर झूमने नाचने लगता है तो कोई सिंगिंग या दूसरा टैलेंट शो करता दिखता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती साड़ी पहने दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में बिपाशा बसु के गाने पर सिजलिंग डांस करती दिख रही है. दिल्ली मेट्रो में पहले भी इस तरह के डांस वीडियोज सामने आते रहे हैं और लोग आलोचना भी कर चुके हैं.
बिपाशा के अंदाज में डांस
इस वीडियो को स्वाती शर्मा नाम के यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में ब्राउन कलर की साड़ी पहने एक युवती पोल पकड़ कर डांस करती दिखती है. वह बिपाशा बसु के बिल्लो रानी गाने पर एकदम फिल्मी अंदाज में सिंजलिंग डांस करती दिख रही है. उसके स्टेप्स काफी अटपटे हैं. कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना मुजरे से भी कर दी तो कुछ ने इसे बहुत ही फूहड़ बताया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गलत जगह किया डांस
वीडियो को 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 13 हजार से अधिक लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ये छपरी लोग कहीं भी शुरू हो जाते हैं. वहीं दूसरे ने लिखा, हल्का फुल्का डांस तो ठीक है, लेकिन ये मेट्रो में पूरा मुजरा ही कर दी, ये बुरा लग रहा है. एक अन्य ने लिखा, सच में ऐसा डांस मेट्रो में नहीं किसी शो में करना ठीक है.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं