ऑनलाइन कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों फेस्टिव सीजन के खास मौके पर विशेष डील और भारी डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं. हर कोई सस्ती कीमतों को देखते हुए ताबड़तोड़ शॉपिंग कर रहा है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो थोड़े सावधान हो जाइए, क्योंकि स्कैमर्स भी एक्टिव हो गए हैं, जो आपके साथ ठगी कर सकते हैं. फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज में एप्पल आईफोन 15 खरीदने वाले एक बेंगलुरु के शख्स को चूना लगाने के लिए स्कैमर्स फेक डिलिवरी बॉयज बन कर पहुंचे थे. हालांकि, शख्स ने अपनी सूझ-बूझ से काम लेते हुए स्कैमर्स के इरादे पर पानी फेर दिया.
फेक डिलिवरी बॉय
बेंगलुरु के शख्स ने स्कैमर डिलीवरी बॉय और पूरी घटनाक्रम की पूरी जानकारी एक रेडिट पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर की है. पोस्ट में शख्स ने बताया, "मेरी बहन ने फ्लिपकार्ट सेल में वीआईपी के साथ iPhone 15 खरीदा. यह एक ओपन बॉक्स डिलिवरी थी. यह लूजर (सफेद लिबास में आदमी) एक बड़े पैकेज के साथ डिलीवरी देने आया था और बॉक्स नहीं खोलने की बात कह रहा था. उसने कहा कि पार्सल जैसा है हमें वैसा ही लेना होगा. मैंने मना कर दिया तो उसने किसी रैंडम शख्स को फोन लगाया जिसने कहा कि, ओपन बॉक्स जैसी कोई सुविधा नहीं है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस दौरान डिलिवरी बॉय पर शक होने के बाद बेंगलुरु निवासी अपने फोन में सबकुछ रिकॉर्ड कर रहा था. उन्होंने पोस्ट में आगे बताया, "वह बहुत डरा हुआ था, क्योंकि मैंने यह सब रिकॉर्ड कर लिया था. उसने अपने पार्टनर को इस क्राइम के बारे में कन्नड़ में बताया कि, मैंने सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया है. मैंने पैकेज स्वीकार नहीं किया, दो मिनट के अंदर दूसरा आदमी बहुत छोटा पैकेज देने आया और बोला कि वह डिब्बा खोल देगा. हमें प्रोडक्ट मिला क्योंकि मैंने सब कुछ रिकॉर्ड किया नहीं तो मुझे यकीन है कि उसने मुझे कोई रैंडम पैकेज दिया होता."
यहां देखें पोस्ट
Flipkart scammers beware
byu/taau_47 inbangalore
लोगों ने दी प्रतिक्रिया
फ्लिपकार्ट डिलिवरी स्कैम से जुड़े इस पोस्ट को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. कुछ यूजर्स बढ़ते स्कैम को लेकर फ्लिपकार्ट पर नाराजगी भी जता रहे हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "इसका मतलब है कि असली डिलीवरी बॉय घोटाले का हिस्सा था. सबूत वीडियो के साथ फ्लिप कार्ट को रिपोर्ट करें. यदि उसे नहीं हटाया गया तो वह घोटाला किसी और पर थोप देगा." दूसरे यूजर ने लिखा, "बढ़िया भाई! खुशी है कि आपको पता था कि कुछ गड़बड़ है और आपने सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया. अब फ्लिपकार्ट पर भरोसा करना बहुत मुश्किल है. सभी डिलीवरी पाइपलाइनों में बड़ी संख्या में घोटालेबाजों के साथ उनका जुड़ाव वास्तव में डरावना है. यह वास्तव में परेशान करने वाली बात है कि आप जानते हैं कि फ्लिपकार्ट डिलीवरी के दौरान होने वाली धोखाधड़ी के बारे में कुछ नहीं कर सकता है या नहीं करता है."
ये भी देखेंः- जवां दिखने के लिए 16 करोड़ का खर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं