विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

मछुआरों के सामने मरने की एक्टिंग कर रहा था मगरमच्छ, अगले ही पल उनके साथ जो हुआ उसे देख निकल जाएंगी चीखें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंका देने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ मछुआरे एक मगरमच्छ को मरा हुआ समझकर उसे छूने की कोशिश करते हैं, आगे जो होता है, उसे देखकर आपकी भी चीखें निकल जाएंगी.

मछुआरों के सामने मरने की एक्टिंग कर रहा था मगरमच्छ, अगले ही पल उनके साथ जो हुआ उसे देख निकल जाएंगी चीखें

Crocodile attack on Fishermen: मरा समझा मगर निकला शिकारी...सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ मछुआरे एक मगरमच्छ को मरा हुआ समझकर उसे छूने की कोशिश करते हैं, लेकिन जैसे ही वे थोड़ा और करीब जाते हैं, वह मगरमच्छ अचानक उन पर हमला करने की कोशिश करता है. यह घटना इतनी अचानक और डरावनी है कि देखने वालों की भी सांसें थम जाएं.

इस वीडियो को अब तक 80 लाख (8 मिलियन) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो जंगल और जंगली जानवरों से जुड़े दो बड़े सबक भी सिखाता है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, किसी जानवर को मरा हुआ देखकर उस पर भरोसा मत करो. दूसरे यूजर ने लिखा, अगर सामने मगरमच्छ हो, तो बिल्कुल भी लापरवाही मत करो.

यहां देखें वीडियो

वीडियो में दिखता है कि कुछ मछुआरे पानी में बहते मगरमच्छ को देखकर हैरान हो जाते हैं. उन्हें लगता है कि वह मर चुका है. एक मछुआरा उसकी पूंछ को हाथ से पकड़ता है, लेकिन मगरमच्छ कोई प्रतिक्रिया नहीं देता, फिर दूसरा मछुआरा उसे लाठी से छूता है, जैसे ही वे और नज़दीक आते हैं, मगरमच्छ अचानक फुर्ती से लाठी पकड़कर खींचता है. मानो शिकार को अपने पास खींचना चाहता हो.

मछुआरे तो समय रहते पीछे हट जाते हैं, लेकिन यह पल इतना डरावना होता है कि उनकी चीख और घबराहट कैमरे में साफ रिकॉर्ड हो जाती है. सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इस वीडियो को देखकर सन्न हैं. एक यूजर ने लिखा, मुझे पता था मगर फिर भी डर गया. दूसरे ने कमेंट किया, मगरमच्छ की चालाकी देख कर रूह कांप गई. वहीं तीसरे ने मजाक में लिखा, भाई मेरी आत्मा शरीर छोड़कर बाहर चली गई थी.

इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रकृति के साथ लापरवाही करना भारी पड़ सकता है. खासकर मगरमच्छ जैसे शिकारियों को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए. ये जानवर शिकार को पास लाने के लिए मरे होने का नाटक भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crocodile Attacked On Fishermen, Crocodile Attack Viral Video, Crocodile Poking Crocodile, Crocodile Prank Video, Crocodile Acting Dead And Attack Video, Magarmach Ke Hamle Ka Video, Magarmach Ne Machuaro Par Kiya Attack, Fisherman Crocodile Mistake, Dead Crocodile Prank, Wild Animal Attack Viral, Scary Wildlife Video, Crocodile Jumps Suddenly, Nature Surprise Attack, Real Life Jungle Scare, Fishermen Close Call Viral Video, Crocodile Tricks Prey Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com