विज्ञापन

पति को खाना खिलाने के 1000 रुपये लेती है ये पत्नी, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग तो दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया पर इन दिनों गुड़गांव की एक महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पति को घर पर स्पेशल खाना बनाकर देने के बदले 1 हजार रुपये लेती नजर आ रही है. वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है. पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा.

पति को खाना खिलाने के 1000 रुपये लेती है ये पत्नी, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग तो दिया करारा जवाब
'घर का खाना फ्री में नहीं!' गुड़गांव की पत्नी ने पति से वसूले 1000 रुपये, वजह जान आप भी करेंगे तारीफ
priya_whatscooking

Gurgaon Woman Charges Husband 1000: पति को घर पर स्पेशल खाना बनाकर देने के बदले 1000 रुपये लेने वाली गुड़गांव की एक महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसे लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है. वीडियो में दिख रही महिला का नाम प्रिया है, जो कि फूड कंटेंट क्रिएटर हैं. हाल ही में उनके द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो की वजह से वो ट्रोल हो रही हैं. वायरल वीडियो के मुताबिक, पास्ट में फैशन डिजाइनर और अब फूड कंटेंट क्रिएटर प्रिया जब भी पति को कुछ स्पेशल बनाकर खिलाती हैं, तो उसके बदले उन्हें कुछ पैसों का इनवॉइस थमा देती हैं. 

ये भी पढ़ें:-'न टॉयलेट जाएं, न हाथ धोएं और न शॉवर लें...' इस शहर में क्यों जारी हुआ ऐसा अजीब आदेश? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बताया क्या है इसके पीछे का कारण (Viral Instagram Video)

प्रिया ने अपने वीडियो में कहा कि, 'मुझे पता है कि लोग कहेंगे 'एक पत्नी तो यही करती है', लेकिन यह पत्नी ऐसा नहीं करती.' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'priya_whatscooking' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 12 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. जैसे ही प्रिया का ये वीडियो वायरल हुआ इंटरनेट पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे.

प्रिया बताती हैं कि, 2023 में शादी के बाद जब दोनों जिम्मेदारियों पर बात कर रहे थे, तब उन्होंने यूं ही मजाक में कहा था कि अगर वो घर पर कैफे जैसा खाना बनाएंगी, तो वो मुफ्त नहीं होगा. उनके पति (जो पेशे से आर्किटेक्ट हैं) को ये आइडिया इतना पसंद आया कि उन्होंने कहा, 'बाहर एक हजार खर्च करने से बेहतर है कि मैं तुम्हें दूं. बस फिर क्या था, यह हंसी-मजाक एक प्यारी सी हैबिट बन गई.

ट्रोल्स के निशाने पर और प्रिया की दोटूक (Trolls Reaction and Priya's Honest Response)

कई ट्रोलर्स ने प्रिया की आलोचना करते हुए उन्हें 'मटेरियलिस्टिक' कहा, तो किसी ने उन्हें बेअदब यानि सम्मान न करने वाली कहा. इस पर प्रिया का कहना है कि, 'ये कोई सैलरी या कमाई का जरिया नहीं है. पैसा घूम-फिरकर परिवार में ही रहता है और वे इन पैसों को अपने आने वाले फूड बिजनेस के लिए बचा रही हैं. उनका मकसद सिर्फ होममेकर के बिना पहचान वाले काम को सम्मान देना है.'

ये भी पढ़ें:-25 की उम्र में 5 करोड़ की कमाई! IIM बेंगलुरु के छात्र ने बताया अमीर बनने का सबसे आसान फॉर्मूला

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com