विज्ञापन

महीने का किराया 66 हजार और रहने के नाम पर माचिस की डिब्बी! मगर इस घर का नजारा देख दिल खुश हो जाएगा

क्या आप सोच सकते हैं कि कोई शख्स हर महीने 66,000 का भारी भरकम किराया देकर...एक ऐसे घर में रहे जो दिखने में बिल्कुल माचिस की डिब्बी जैसा हो? इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं, मगर इस छोटे से आशियाने में एक ऐसी चीज है...जिसके आगे सब फेल है.

महीने का किराया 66 हजार और रहने के नाम पर माचिस की डिब्बी! मगर इस घर का नजारा देख दिल खुश हो जाएगा
पेरिस का सबसे छोटा फ्लैट: जेब से ढीले हो रहे 66,000 महीना, मगर बालकनी का व्यू ऐसा कि लोग बोले- पैसा वसूल!

Paris tiny apartment tour: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सेबेस्टियन हेडबर्ग (Sebastian Hedberg) नाम के एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में एक शख्स पेरिस के सबसे छोटे अपार्टमेंट का टूर करवा रहा है. इस छोटू से फ्लैट का किराया 600 यूरो यानी भारतीय रुपयों में करीब 66,900 रुपये है. फ्लैट इतना छोटा है कि, घुसते ही एक तरफ कपड़े टंगे हैं और ठीक दूसरी तरफ शॉवर बना हुआ है, यानी प्राइवेसी के नाम पर मामला बिल्कुल टाइट है.

ये भी पढ़ें:-24 लाख से शुरू होकर 90 लाख तक...IIT दिल्ली के स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट पैकेज सुन चकरा जाएगा सिर

कपड़े के सामने ही शॉवर और पैर पसारने की भी जगह नहीं (Paris smallest flat rental price)

मगर कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब मकान मालिक नहीं, बल्कि वहां का किरायेदार लोगों को सातवीं मंजिल पर ले जाता है. सबसे मजेदार बात यह है कि इस पूरी बिल्डिंग में कोई लिफ्ट नहीं है, यानी घर पहुंचने के लिए रोजाना 134 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं.

ये भी पढ़ें:-बरमूडा ट्रायंगल के 20 किमी नीचे वैज्ञानिकों को मिला कुछ ऐसा, देख वैज्ञानिक भी रह गए हैरान!

134 सीढ़ियों का दर्द भुला देता है...बालकनी का वो हसीन नजारा (66000 rent flat video)

भले ही कमरा छोटा हो और सीढ़ियां चढ़कर सांस फूल जाए, लेकिन जैसे ही इस घर की बालकनी का दरवाजा खुलता है, 'जन्नत' का दीदार हो जाता है. बालकनी से दिखने वाला पेरिस का खूबसूरत नजारा किसी का भी दिल जीत ले. किरायेदार का कहना है कि, 'बालकनी में खड़े होकर ऐसा लगता है जैसे पूरा पेरिस हमारे हाथों में है'.

पेरिस का सबसे छोटा फ्लैट (Paris ka sabse chota ghar)

इस वीडियो को अब तक 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. लोग इस पर बड़े मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि, 'भाई ये 134 सीढ़ियां चढ़ना किराया नहीं, बल्कि फिटनेस का सब्सक्रिप्शन है'. वहीं दूसरे ने कहा कि, 'फ्लैट भले छोटा हो, लेकिन यह बालकनी अकेले ही पूरा पैसा वसूल करा देती है'. यह खबर सोशल मीडिया पर इसलिए ट्रेंड कर रही है, क्योंकि यह दिखाती है कि पेरिस जैसे महंगे और ख्वाबों के शहर में रहने की कीमत क्या होती है. कभी कभी लोग लग्जरी छोड़कर सिर्फ एक खूबसूरत सुकूनभरे नजारे के लिए भी अपनी जेब ढीली करने को तैयार हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें:-कमोड में छिपा बैठा था सांप, फ्लश दबाते ही फुंफकार मारने लगा किंग कोबरा, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com