विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2019

Dhinchak Pooja के नए गाने का उड़ा मजाक, यूजर ने लिखा- प्लीज ये सब बंद करो

यूट्यूबर Dhinchak Pooja का नया गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. जिसका नाम 'नचे जब कुड़ी दिल्ली दी' है. 3 मिनट के इस गाने को खूब शेयर किया जा रहा है. 20 जनवरी को इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया था.

Dhinchak Pooja के नए गाने का उड़ा मजाक, यूजर ने लिखा- प्लीज ये सब बंद करो
Dhinchak Pooja के नए गाने का उड़ा मजाक.

यूट्यूबर Dhinchak Pooja का गाना सेल्फी मैंने ले ली आज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. जिसके बाद वो इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं. जिसके बाद टीवी का सबसे पॉपुलर शो बिग-बॉस में भी उनको बुलाया गया था. ढिंचैक पूजा ने बिग-बॉस में भी गाना बनाया था जिसको ट्विटर पर काफी शेयर किया गया था. बिग-बॉस में जाने के बाद उन्होंने खूब चर्चा बटौरी थी. 

IPL 2018: MS Dhoni की फैन हुईं ढिंचैक पूजा, शेर के साथ बैठकर आया गाना

सेल्फी मैंने ले ली आज और दिलों का शूटर के बाद ढिंचैक पूजा का नया गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. जिसका नाम 'नचे जब कुड़ी दिल्ली दी' है. 3 मिनट के इस गाने को खूब शेयर किया जा रहा है. 20 जनवरी को इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया था. जिसके करीब 2 लाख व्यूज हो चुके हैं. लोग ढिंचैक पूजा के इस गाने का खूब मजाक उड़ा रहे हैं. लोग उनको गाना गाने को मना कर रहे हैं और मजाक बना रहे हैं. ट्विटर पर उनके पोस्ट में कई ऐसे कमेंट्स आए हैं. 

प्रिया प्रकाश ही नहीं ये हैं वो 4 लड़कियां जो रातों-रात बन गईं इंटरनेट सेंसेशन

 

पिछले साल बिग बॉस के फिनाले में अक्षय कुमार गेस्ट के रूप में आए थे और उन्होंने पूजा का खूब मजाक बनाया था. जिसको सुनकर सलमान खान भी जोर-जोर से हंस पड़े थे. अक्षय कुमार ने पगले सुपरहीरो का खिताब ढिंचैक पूजा को दिया और उनके साथ एक स्कूटर पर सलमान खान व पूजा भी बैठी थीं. पूजा ने गाड़ी चलाते हुए अपना फेमस सॉन्ग 'दिलों का शूटर' गाया.

इसके बाद अक्षय कुमार ने हंसते हुए कहा, प्लीज ये गाना घर पर मत ट्राय कीजिएगा. हालांकि इसके बाद पूजा ने 'सेल्फी मैंने ले ली यार' और 'बेवफा-बेवफा' गाना गाया. अक्षय कुमार ने इस पर कमेंट करते हुए कहा, जो भी तुम कर रही हो वो सही कर रही हो, करते रहो. हालांकि इस मौज-मस्ती में सलमान खान ने खूब ठहाके लगाए. वो इतना हंसे कि उनके आंसू तक निकल आए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhinchak Pooja, Dhinchak Pooja New Song, NACHE JAB KUDI DILLI DI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com