विज्ञापन

ढिंचैक पूजा ने कर ली शादी, फैंस ने दी बधाई, कहा- दिलों का शूटर है मेरा शौहर...

ढिंचैक पूजा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर लोगों के खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं. 

ढिंचैक पूजा ने कर ली शादी, फैंस ने दी बधाई, कहा- दिलों का शूटर है मेरा शौहर...
ढिंचैक पूजा ने शेयर की शादी की तस्वीरें
नई दिल्ली:

सेल्फी मैंने लेली आज और दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर जैसे गानों के कारण चर्चा में रहीं ढिंचैक पूजा ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की हैं. उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें उन्हें दुल्हन के गेटअप में देखा जा सकता है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने फैंस को बताया कि यह तस्वीरें और वीडियो उनकी शादी की हैं. हालांकि उन्होंने ऑफिशियल कन्फर्म नहीं किया है कि यह उनकी शादी की है या आने वाले ट्रैक की झलक है. लेकिन फैंस ने इस पोस्ट पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. 

ढिंचैक पूजा की शादी की तस्वीरें 

वायरल तस्वीरों में ढिंचैक पूजा लाल रंग के ब्राइडल आउटफिट में नजर आ रही हैं. वहीं उन्होंने हैवी ज्वैलरी और मेकअप किया हुआ है, जो उनके वेडिंग लुक को कम्पलीट कर रहा है. वहीं उनके साथ एक लड़का दूल्हे के आउटफिट में नजर आ रहा है, जिसके बाद फैंस के बीच सवाल है कि क्या सच में ढिंचैक पूजा ने शादी कर ली है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह एक प्रमोशनल पोस्ट है. 

ये भी पढ़ें- भाबीजी घर पर हैं के विभूति की फिल्मी है लव स्टोरी, शादी से पहले भाई कहती थीं वाइफ, किराएदार थे आसिफ शेख

इंटरनेट यूजर्स ने दिया ढिंचैक पूजा की शादी पर रिएक्शन

ढिंचैक पूजा के इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते ही लोगों का रिएक्शन सामने आया है. एक यूजर ने लिखा, अब एक नया गाना रिलीज होगा. शादी मैंने कर ली आज. दूसरे यूजर ने लिखा, शादी से ज्यादा ड्रामा लग रहा है. तीसरे यूजर ने लिखा, शादी का ट्रैक चाहिए. चौथे यूजर ने लिखा, दिला का शूटर है मेरा शौहर. दिलों का शूटर. पांचवे यूजर ने लिखा, फेरे मैंने ले लिए आज सर पे मेरे शादी का ताज. इसके अलावा कई यूजर्स ने कपल को बधाई दी है. 

ढिंचैक पूजा के बारे में 

ढिंचैक पूजा के बारे में बात करें तो वह एक सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं, जो अक्सर अपने गानों और कंटेंट के कारण ट्रोल होती हैं और लोगों का ध्यान खींचती हैं. उनके कुछ गाने इंटरनेट पर वायरल हिट बन चुके हैं खासकर सेल्फी मैंने लेली आज और दिलों का शूटर. यह गाने इतने पॉपुलर हो गए कि बिग बॉस 11 में वह नजर आईं. जबकि हाल हीमें वह रियलिटी शो लाफ्टर शेफ में देखा गया था. 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के बहनोई, जिन्हें कहा जाता था सलमान खान का बाप, राजीव वर्मा बोले- उसको कोई नहीं जानता...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com