Viral Video: बेंगलुरु में रह रही अमेरिकन महिला डाना मैरी ने 5 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके दावा किया है कि एक उबर ड्राइवर ने उन्हें एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने पर अपशब्द कहकर टैक्सी से नीचे उतार दिया. इस वीडियो को देखने के बाद लोग भड़क गए और उबर इंडिया को टैग करते हुए इसे 'इंटरनेशनल बेइज्ज्ती' करार देने लगे.
'टोल के नाम पर मांगे एक्स्ट्रा पैसे'
अपनी कहानी समझाते हुए इंस्टाग्राम डाना पर लिखा, 'मैंने उबर बुक की थी, क्योंकि मुझे एक ऐसी जगह जा रही थी जहां पार्किंग मिलना मुश्किल था. वहां तक की राइड बिल्कुल ठीक रही. घर लौटने के लिए मैंने फिर से Uber बुक की. राइड शुरू होने के 3-5 मिनट बाद ही ड्राइवर ने कहा कि किराया कम है और मुझे टोल के लिए अलग से पैसे देने होंगे.'
'बीच तिराहे पर गाड़ी रोककर कहा उतर जाओ'
डाना ने आगे लिखा, 'मैंने उसे बताया कि टोल किराए में ही शामिल है और मैं पहले भी इस रास्ते से आ-जा चुकी हूं. किसी भी ड्राइवर ने इस टोल गेट पर कभी अलग से पैसे नहीं मांगे. यह किराए का ही हिस्सा होता है. मैंने यह भी कहा कि हम Uber को कॉल करके कन्फर्म कर लेते हैं. इसके बजाय, उसने मुझे गाड़ी से उतरने के लिए कहा और वह भी एक व्यस्त तिराहे के बीच में.'
'मेरे उतरने तक गालियां देता रहा उबर ड्राइवर'
डाना ने बताया, 'मैंने चौराहे के बीच में उतरने से मना कर दिया. तब उसने गाड़ी किनारे लगाई और साथ ही मुझे गालियां भी देता रहा. मैं वहां उतरी, और फिर मुझे एक नई Uber के लिए लगभग 10 मिनट इंतजार करना पड़ा, जबकि वह इलाका ऐसा था जहां मैं सहज महसूस नहीं कर रही थी.'
'उबर ने फोन पर मानी ड्राइवर की गलती'
आखिर में डाना ने लिखा, 'जैसा कि उम्मीद थी, नए ड्राइवर ने बिना टोल मांगे मुझे घर पहुंचा दिया, ठीक वैसे ही जैसे इस रास्ते पर चलने वाले बाकी सभी ड्राइवर करते हैं. बाद में मैंने पक्का करने के लिए Uber को कॉल किया. उन्होंने कहा कि टोल किराए में ही शामिल था. मैंने इस घटना की रिपोर्ट भी की. मुझे पता है कि मेरे साथ ऐसा होने वाली मैं अकेली नहीं हूं. यह सब बंद होना चाहिए. यह खतरनाक है.'
यहां CLICK कर देखें पूरा वीडियो:-

Photo Credit: Instagram@danamarie.irl
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग इसे उबर की इंटरनेशनल इंसल्ट बता रहे हैं, जबकि कुछ अपने-अपने अनुभव से इस इंसिडेंट को जोड़ते हुए कंपनी से जल्द सुधार करने की मांग कर रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'मुझे बहुत अफसोस है कि आपको ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा. दुर्भाग्य से, यह काफी आम बात है और ऐसा सिर्फ उबर ड्राइवरों के साथ ही नहीं, बल्कि दूसरी ऐसी ही ऐप्स के साथ भी होता है. और सच कहूं तो, मुझे लगता है कि ऐसे हालात में सिर्फ सख्त नियम और उन्हें बेहतर ढंग से लागू करना ही मदद कर सकता है. उम्मीद है कि बेंगलुरु में आपका समय अच्छा बीत रहा होगा.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'बेंगलुरु में ट्रैफिक के बाद टैक्सी और ऑटो ड्राइवर सबसे बड़ी समस्याओं में से एक हैं.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये उबर के लिए अंतरराष्ट्रीय बेइज्ज्ती है. इस दिशा में जल्द से जल्द सुधार करने की जरूरत है.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'बेंगलुरु के बाहर से आकर शहर में बसने वाले लो हर यात्री के साथ ऐसा ही व्यवहार करते हैं.'
यह भी पढ़ें:- धर्मशाला के रक्कड़ गांव में दिखता है प्रकृति का अद्भुत नजारा, युवती बोली- 'यह एक्सपीरियंस कभी नहीं भूल पाऊंगी'
यह भी पढ़ें:- दिल्ली मेट्रो में गूंजने वाली 'अपनी आवाज' सुनाने पोते को ले गए शम्मी नारंग, वीडियो शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं