Viral Video: हिमालय के रक्कड़ गांव की सैर करके लौटी इंडियन ब्लॉगर खुशी देई ने सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. करीब 2 मिनट के इस वीडियो में खुशी ने कहती हैं, 'धर्मशाला की ये साइट देकर मैं सरप्राइज हूं. धर्मशाला एक स्मार्ट सीटी है, जहां पर मॉल्स, होटल से लेकर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट तक, सब कुछ है. लेकिन जैसे ही आप 8 किलोमीटर दूर इस गांव में आएंगे तो नेचर का ऐसा अद्भूत नजारा दिखेगा जिसे आप देखते ही रह जाएंगे.'
घरों में आज भी दिखता है हिमाचली कल्चर
खुशी ने कहा, 'खनियारा घाटी के पास बसा यह खूबसूरत गांव एकदम अनएक्सप्लॉरड टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जहां आज भी लोग अपने पुराने घरों को संजोकर रखे हुए हैं. यहां कोई मेजर डेवलेपमेंट नहीं है. वही पुराना हिमाचल कल्चर देखने को मिलता है. यहां लोग आज भी अपने घरों में गाय पालते हैं. किसी भी गांव या कस्बे के लिए ये बहुत अच्छी बात है. यहां की दीवारों पर मजेदार विचार लिखे हुए हैं, जिन्हें पढ़कर आपको थोड़ी हैरानी होगी और हंसी भी आएगी.'
'कभी भी ना भूले जा सकने वाला एक्सपीरियंस'
खुशी ने आगे कहा, 'मैंने सोचा नहीं था कि यहां ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे. मैं सुबह मॉर्निंग वॉक पर अपनी दोस्त के साथ निकली थी. थोड़ी देर में सूरज उगने वाला था. थोड़ा अंधेरा थोड़ा उजाला था, लेकिन वो नजारा ऐसा था जिसे कोई भी एक बार देखे तो देखता रह जाए. हम उस जगह पर जाकर बैठे जहां से धौलाधार पर्वतमाला कांगड़ा घाटी से मिलता नजर आता है. सुबह के समय वहां का नजारा देखना जिंदगी में कभी भी ना भूले जा सकने वाला एक्सपीरियंस था.'
पूरा वीडियो देखने के लिए यहां CLICK करें:-
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
खुशी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो 1 साल पहले पोस्ट किया था, जो इस वक्त दोबारा वायरल हो गया है.
एक यूजर ने लिखा, 'अति सुंदर, लाजवाब. रक्कड़ नामक एक गांव मेरे पैतृक गांव गरली-प्रागपुर के साथ भी सटा है. पर धर्मशाला का रक्कड़ गांव धौलाधार की तलहटी में स्थित होने के कारण नायाब और सुंदर है.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपकी आवाज बहुत प्यारी है. मुझे बहुत अच्छा लगा कि आप धर्मशाला के रक्कड़ गांव की सुंदरता को दिखा रही हैं. जिस तरह से आपने प्रकृति और पुराने जीवन-शैली के जरिए असली हिमाचल को दिखाया है, वह सच में कमाल का है.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'आपने पहाड़ों के असली एहसास का शानदार अनुभव कराया.'
चौथे यूजर ने लिखा, मैं जितना ज्यादा देखता हूं, उतनी ही ज्यादा वहां जाने की इच्छा होती है.'
यह भी पढ़ें:- दिल्ली मेट्रो में गूंजने वाली 'अपनी आवाज' सुनाने पोते को ले गए शम्मी नारंग, वीडियो शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट
यह भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया में अकाउंटेंट की जॉब छोड़ भारत आकर बस गया विदेशी लड़का, बोला- सपनों से बड़ी जिंदगी जी रहा हूं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं