विज्ञापन

मुंबई में टीन से बने छोटे से कमरे का किराया 3500 रुपये, डिपॉजिट की रकम सुनकर सिर पकड़ लेंगे आप

वीडियो में शख्स जो लॉकेशन बता रहा है उसके मुताबिक, टीन की चादर से बना ये कमरा डोंगरी के स्लम एरिया का बताया जा रहा है, जिसका किराया लोगों को हैरान कर रहा है.

मुंबई में टीन से बने छोटे से कमरे का किराया 3500 रुपये, डिपॉजिट की रकम सुनकर सिर पकड़ लेंगे आप
इस वीडियो को देखकर लोग फिर से मुंबई की कॉस्‍ट ऑफ लिविंग पर बात करने लगे हैं.
X@byomkesbakshy

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक टीन की शीट का इस्तेमाल करके बनाए गए कमरे को दिखाते हुए नजर आ रहा है. उस कमरे की फर्श पर लकड़ी के तख्ते बिछे हैं. दीवार टीन की चादर से बनी है और छत पर सीमेंट बनी टीन जैसी चादर बिछी है. एक कोने में सीमेंट से छोटी से स्लैप बनाई गई है, जिसे रसोई कहा जा रहा है. जबकि दूसरे कोने में अटैच टॉयलेट-बाथरूम बनाया गया है.

'एक खिड़की तक नहीं है'

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कमरे में टीन भी दो अलग-अलग रंग की हैं. देखने में ऐसा लग रहा है कि इस कमरे को जुगाड़ करके बनाया गया है. उस कमरे में कोई खिड़की नहीं है. बस एक छोटा सा हिस्सा खुला छोड़ा गया है, जहां से चिड़िया को दाना डाला जा सकता  है. वहीं दूसरी ओर से बाहर गली को देखा जा सकता है. इस कमरे में आप खड़े होकर खाना तभी बना सकते हैं, जब आप सीढ़ियों को लकड़ी के तख्ते से ढक देंगे.

3500 रेंट, 20000 डिपॉजिट

आपकी नजर में इस कमरे का किराया कितना होगा? सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में जो दावा किया गया है, उसके मुताबिक, डोंगरी के स्लम एरिया में आमीन होटल के पास स्थित इस कमरे के एक महीने का किराया 3500 रुपये है. यही नहीं, यहां रहने से पहले आपको 20 हजार रुपये की रकम डिपॉजिट के तौर पर भी जमा करवानी होगी.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया रिएक्ट

44 सेकंड के इस वीडियो को व्योमकेश नाम से बने एक्स हैंडल से शेयर किया है, जिसे देखकर लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'इसे कोई रूम कैसे कह सकता है?'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'उन्हें सस्ता पसंद है. इसीलिए वे इस तरह रहते हैं.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'बिहार के 4 से 5 लोग यहां आसानी से रह सकते हैं. उन्हें टॉयलेट पर दरवाजे की जरूरत भी नहीं खलेगी, क्योंकि वे ग्रुप में ही रहने के आदि होते हैं.'

यह भी पढ़ें:- कनाडा में रह रहे इंडियन यूट्यूबर कपल ने बताया अपना एक्सपीारियंस, बोले- 'हमें ऐसी उम्मीद बिल्कुल नहीं थी'

यह भी पढ़ें:- टीवी पर लाइव रिपोर्टिंग कर रहे स्पेनिश रिपोर्टर से टकराई तूफानी लहर, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cost Of Living, Mumbai, Room Rent, Viral Video, Mumbai Slum
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com